सुप्रीम कोर्ट में बवाल, CJI के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद याचिकाकर्ता हिरासत में – supreme court hearing ruckus petitioner detained delhi police ntc dhrj


सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब एक याचिकाकर्ता ने कोर्टरूम के भीतर अचानक अभद्र व्यवहार किया. अदालत के सख्त आदेश पर सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि उसने कोर्टरूम में कागज उछाले, साथ ही मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस उसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई.

यह पूरा मामला जस्टिस के. वी. विश्वनाथन, जस्टिस आलोक अराधे की पीठ के सामने सुनवाई के दौरान हुआ. याचिकाकर्ता इस केस में किसी वकील के बिना खुद ही अपनी पैरवी कर रहा था. इसी दौरान उसने खुद को “सॉवरेन” बताते हुए कोर्टरूम में फाइल के कागज हवा में उड़ा दिए. उसके इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये को देखते हुए अदालत ने बेहद कड़ा रुख अपनाया, तुरंत सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए.

कोर्ट के आदेश पर तुरंत एक्शन

याचिकाकर्ता की इस हरकत से नाराज अदालत ने उसे फौरन कस्टडी में लेने का आदेश दिया. आदेश मिलते ही वहां तैनात सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए, उसे पकड़कर कोर्टरूम से बाहर ले गए. इसके कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया, जहां फिलहाल कोर्टरूम के भीतर किए गए इस बर्ताव को लेकर उससे गहन पूछताछ की जा रही है.

यह पूरी घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुई. यह सुप्रीम कोर्ट के आंशिक कार्य दिवस का आखिरी दिन था, जहां ग्रीष्मकालीन अवकाश की 50 दिनों की अवधि पूरी हो रही है. इस अवधि के खत्म होने के बाद अब आने वाले सोमवार से देश की शीर्ष अदालत में सामान्य दिनों की तरह नियमित कामकाज फिर से शुरू हो जाएगा.

—- समाप्त —-



Leave a Comment