सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल से राहुल गांधी की दूरी पर सवाल, कांग्रेस की क्या है दलील?


सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पिछले 18 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पिछले 18 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 9 मिनट

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले 18 दिनों से अनशन पर हैं. उनकी सेहत को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं.

पिछले महीने 28 जून से सोनम वांगचुक ने अनशन की शुरुआत की थी और तब से उनका वजन क़रीब साढ़े आठ किलो तक कम हो गया है. विपक्ष के कई नेताओं ने उनसे अनशन ख़त्म करने की अपील की है लेकिन वांगचुक ने अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं दिया है.

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता को लेकर जंतर मंतर पर विरोध-प्रदर्शन की शुरुआत कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने की थी और बाद में सोनम वांगचुक इसमें शामिल हुए थे.

वांगचुक के इस अनशन की तुलना 2011 में अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल के अनशन से भी हो रही है. तब अन्ना के साथ बॉलीवुड की कई हस्तियों समेत विपक्ष के नेता भी अनशन स्थल पर आते थे लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है. तब विपक्ष में भारतीय जनता पार्टी थी और केंद्र में मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी.

अब केंद्र में बीजेपी की सरकार है और कई लोग लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से सवाल पूछ रहे हैं कि वह इस अनशन से दूर क्यों हैं?



Leave a Comment