सोनम वांगचुक को अस्पताल से डिस्चार्ज करने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के क्या हैं मायने


सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे थे (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर 28 जून से अनशन पर बैठे थे (फ़ाइल फ़ोटो)

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की सफ़दरजंग अस्पताल से छुट्टी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि ‘हर जीवन मूल्यवान है.’

साथ ही हाई कोर्ट ने कहा कि सोनम वांगचुक की सफ़दरजंग अस्पताल से छुट्टी के मामले में फ़ैसला ‘मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा.’

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है फ़िलहाल इस मामले पर किसी ‘अंतरिम आदेश की ज़रूरत नहीं है’.

हाई कोर्ट ने तीन दिन में स्टेटस रिपोर्ट दाख़िल करने को कहा है. इस याचिका में अगली सुनवाई 24 जुलाई को होनी है यानी वांगचुक को अगले तीन दिनों तक सफ़दरजंग अस्पताल में ही रहना होगा.

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो की ओर से यह याचिका रविवार सुबह चार बजे दाख़िल की गई थी जिसे रविवार होने के बावजूद हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया.



Leave a Comment