इमेज स्रोत, ANI
पढ़ने का समय: 2 मिनट
सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को शनिवार तड़के जंतर-मंतर से हटाकर हॉस्पिटल ले जाया गया.
नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के ख़िलाफ़ उनकी भूख हड़ताल 21वें दिन में प्रवेश कर गई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पिछले 20 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है. जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.”
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके को भी हिरासत में लिया गया है.
दीपके ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली पुलिस ने मेरे साथ मारपीट की है और मुझे हिरासत में ले लिया है.”
इमेज स्रोत, @abhijeet_dipke
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने एक्स पर लिखा है, ”दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को उस जगह पर रोक लिया है, जहां वे ठहरे हुए थे. लोग मुझे बता रहे हैं कि सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से उठाया जा रहा है. छात्रों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है!”
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा है, ”दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें ज़रूरी मेडिकल देखभाल के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है.”
हाई कोर्ट के आदेश का पालन करने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की, जिससे हल्की अफ़रातफ़री की स्थिति बनी. हालांकि पुलिस ने अधिकतम संयम बरती और पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित ढंग से पूरा किया. हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्वक तरीक़े से ख़ाली कर दें.”
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट… सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.