स्मृति मंधाना के नाम हुआ एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, लॉर्ड्स पर उतरते ही हो गया ये कारनामा, दुनिया की कोई खिलाड़ी नहीं आसपास – smriti mandhana became first player to play 300 international matches at the age of 29


भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट के दौरान अपने करियर का 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर इतिहास रच दिया है।

smriti mandhana
स्मृति मंधाना ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान और स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है जो आज तक दुनिया की कोई भी महिला क्रिकेटर नहीं कर सकी। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे पहले ऐतिहासिक महिला टेस्ट मैच के दौरान मंधाना ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 300वां मैच खेला।

स्मृति मंधाना के 300 मैच पूरे

महज 29 साल की उम्र में इस जादुई आंकड़े को छूकर वह क्रिकेट इतिहास में 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की सबसे युवा महिला खिलाड़ी बन गई हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो मंधाना वर्ल्ड क्रिकेट में यह मुकाम हासिल करने वाली 12वीं महिला क्रिकेटर हैं।

कई खिलाड़ियों की टीम में वापसी

मैच की शुरुआत में इंग्लैंड की कप्तान नैट सीवर ब्रंट ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में श्री चरणी को डेब्यू करने का मौका मिला जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। वहीं, इंग्लैंड की तरफ से एलिस कैप्सी और मैडी विलियर्स ने टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू किया। मंधाना के लिए यह मुकाबला उनके करियर का सबसे यादगार लम्हा बन गया, हालांकि उन्हें इस खास रिकॉर्ड की जानकारी मैच से ठीक एक रात पहले ही मिली थी।

2017 के फाइनल को किया याद

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए मंधाना ने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर आप तीनों फॉर्मेट के मैचों की गिनती याद नहीं रखते। उन्होंने साल 2017 के उस दौर को याद किया जब इसी लॉर्ड्स के मैदान पर भारत ने वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था। मंधाना ने बताया कि वह टूर्नामेंट उनके लिए व्यक्तिगत तौर पर बहुत खराब रहा था और उस वक्त उनके मन में यह डर था कि क्या उन्हें दोबारा कभी टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिलेगा या नहीं।

दीपेश शर्मा

लेखक के बारे मेंदीपेश शर्मा दीपेश शर्मा वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2021 में ‘ज़ी न्यूज़’ से अपने करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में अपनी सटीक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन से पहचान बनाई। वे जनवरी 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 4.5 साल का अनुभव है। पत्रकारिता में सक्रिय होने से पहले दीपेश कई खेलों में स्टेट लेवल के खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने बैडमिंटन और ताइक्वांडो में स्टेट लेवल तक प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।

विशेषज्ञता: दीपेश शर्मा खास तौर पर खेल की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट, बैडमिंटन, रेसलिंग, एथलेटिक्स, WWE, हॉकी और टेनिस जैसे खेलों की गहरी समझ रखते हैं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वह वीडियो एंकरिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग में निपुण।

शिक्षा: मूल रूप से हरियाणा के पलवल के रहने वाले दीपेश ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से बैचेलर में स्नातक किया। उन्होंने साल 2021 में अपनी स्नातक डिग्री पूरी की थी।और पढ़ें