मेरठ में हनीमून पर दूल्हा के द्वारा अपने परिवार को साथ ले जाना भारी पड़ गया. दुल्हन परिवार के अन्य लोगों को हनीमून पर साथ ले जाने से नाराज हो गई.मामला इतना बढ़ गया कि नौबत तलाक की आ गई और मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंच गया।
पत्नी का आरोप है की शादी के बाद पति उसे हनीमून पर ले गया लेकिन साथ में सास, ससुर, ननद और देवर सहित पूरा परिवार को भी साथ ले गया. इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया और मामला परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंच गया.
पत्नी का कहना था कि हनीमून पति-पत्नी के लिए निजी समय होता है. परिवार के साथ जाने के कारण उसे पति के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिला.
वही परिवार परामर्श केंद्र में मामले को सुना जा रहा है. बताया जा रहा है कि तीन बार काउंसलिंग हो चुकी है.
पति का कहना है कि वह पूरे परिवार को खुश रखने के लिए ही सबको साथ लेकर गया था. पति को लगता है कि उसने कुछ गलत नहीं किया. तीन बार काउंसलिंग होने के बाद भी दोनों में सहमति नहीं बन रही है और मामला अब तलाक तक पहुंच गया है.
बता दें बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज निवासी लड़की और दिल्ली के पटेल नगर में रहने वाले लड़के का है. लड़की ग्रेजुएट है जबकि लड़के ने सिंगापुर से हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट की पढ़ाई की है. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी एक वेबसाइट के जरिए हुई थी.
आज भी उनकी काउंसलिंग की गई और इन्हें थोड़ा और समय दिया गया है. यदि बात नहीं बनी तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.
—- समाप्त —-