‘हमारा डीएनए एक है’, पाकिस्तान से तनाव के बीच अफगानिस्तान के मंत्री ने भारत से संबंधों पर कह दी दिल छू लेने वाली बात – pakistan tension afghanistan minister mawlawi attaullah omari says this is my first trip to india and our dna is one
India Afghanistan Relation: अफगानिस्तान के कृषि मंत्री ओमारी इस समय भारत आए हुए हैं। दिल्ली दौरे पर उनका जिस तरह से भव्य स्वागत किया गया उससे वो काफी प्रभावित हैं। पाकिस्तान से टेंशन के बीच अफगान मंत्री ने भारत के साथ संबंधों पर दिल छू लेने वाली बात कही है।
पाकिस्तान से तनाव के बीच अफगानिस्तान ने भारत से संबंधों पर कह दी बड़ी बात
नई दिल्ली: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। दोनों ही ओर से एक दूसरे पर लगातार अटैक की खबरें सामने आती रहती हैं। इस बीच अफगानिस्तान ने भारत से रिश्तों को लेकर अहम टिप्पणी की है। अफगानिस्तान के कृषि, सिंचाई और पशुपालन मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमारी भारत दौरे पर हैं। इस दौरान जिस गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया उसके लिए उन्होंने भारत का आभार जताया। इतना ही नहीं उन्होंने दोनों देशों के बीच संबंधों की सराहना करते हुए कहा कि हमारा DNA एक है।
गर्मजोशी भरे स्वागत पर ओमारी बोले- थैंक्यू दिल्ली
विदेश मंत्रालय के नेतृत्व में PHDCCI की ओर से आयोजित ‘भारत-अफगानिस्तान व्यापार अवसर उद्योग इंटरैक्टिव सत्र’ में बोलते हुए, ओमारी ने इस बात पर जोर दिया कि अफगान सरकार देश की आर्थिक वृद्धि को तेज करने के लिए सक्रिय रूप से अंतरराष्ट्रीय सहयोग की तलाश कर रही है। भारत की अपनी पहली यात्रा पर, ओमारी ने गर्मजोशी से स्वागत के लिए नई दिल्ली का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह मेरी भारत की पहली यात्रा है। यहां पहुंचने के पहले ही दिन से ही मुझे भारत सरकार, विदेश मंत्री और जिन भी लोगों से मैं मिला, उन सभी से बहुत गर्मजोशी भरा वेलकम मिला।
भारत से संबंधों पर ये बोले अफगान मंत्री
ओमारी ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे मैं अपने ही लोगों के बीच हूं। यह अपने ही देश जैसा लगता है, और जैसा कि आपने कहा, हमारा DNA एक ही है। ओमारी की ये बातें ऐसे समय में सामने आई हैं जब काबुल और इस्लामाबाद के बीच सीमा-पार तनाव बढ़ रहा है और राजनयिक संबंध बिगड़ रहे हैं। साझा सांस्कृतिक विरासत पर जोर देकर, काबुल लगातार दिल्ली की ओर झुकता हुआ दिख रहा है। वह पाकिस्तान से बढ़ते भू-राजनीतिक दबाव का सामना करने के लिए आर्थिक समर्थन और एक भरोसेमंद क्षेत्रीय साझेदार की तलाश में है।
भारत की मेहमाननवाजी को जमकर सराहा
ओमारी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत में उन्हें जो मेहमाननवाजी मिली, उसने अफगानिस्तान के लोगों में उम्मीद की एक नई किरण जगाई है। उन्होंने कहा कि हमारी 80 फीसदी आबादी पशुपालन, खेती और सिंचाई से जुड़ी है। अब समय आ गया है कि नई टेक्नोलॉजी के साथ इन्हें आधुनिक बनाया जाए।
भारत-अफगानिस्तान के बीच इन मुद्दों पर हुई बात
इस हफ्ते, नई दिल्ली में भारत-अफगानिस्तान संयुक्त समिति की बैठक के चौथे दौर के दौरान, नई दिल्ली और काबुल ने दोनों देशों के बीच सभी तरह के आपसी संबंधों की समीक्षा की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने कई क्षेत्रों में सहयोग पर बातचीत की। इसमें मानवीय सहायता, विकास साझेदारी, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, क्षमता निर्माण, शिक्षा, खेल, व्यापार समेत कई मुद्दे शामिल रहे।
लेखक के बारे मेंरुचिर शुक्लारुचिर शुक्ला, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। फरवरी 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़े हैं। वह होमपेज टीम के सदस्य हैं। शिफ्ट देखने के साथ न्यूज स्टोरी लिखने और संपादन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। खबरों के अलग-अलग एंगल से डेवलप करने में माहिर है। करियर की शुरुआत 2011 में न्यूज एजेंसी से की, इस दौरान डेस्क के साथ-साथ रिपोर्टिंग में भी हाथ आजमाया। कई अहम खबरों को ब्रेक किया। राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, पॉजिटिव न्यूज में विशेषज्ञता रखते हैं। न्यूज एजेंसी से शुरुआत के बाद टीवी फिर डिजिटल न्यूज टीम का हिस्सा बने। करीब 13 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं।
विशेषज्ञता : रुचिर शुक्ला की पॉलिटिकल खबरों में खास रुचि है। ब्रेकिंग पर नजर रहती है। बड़ी खबरों से जुड़ी इनसाइड स्टोरी, एनालिसिस में भी महारत रखते हैं। क्राइम, पॉजिटिव, सक्सेस स्टोरी के साथ ग्लोबल पॉलिटिकल मुद्दों पर भी निगाहें रहती हैं।
पत्रकारिता का अनुभव : रुचिर शुक्ला ने 2011 में News Point न्यूज एजेंसी से करियर की शुरुआत की, जहां डेस्क के साथ रिपोर्टिंग में हाथ आजमाया। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस बीट को कवर किया। कई खबरें ब्रेक की। इस दौरान पंजाब पुलिस से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री में भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की। 2012 में मैजिक टीवी न्यूज चैनल से जुड़े। 2013 में इंडिया न्यूज के बिहार-झारखंड चैनल से जुड़े। अप्रैल 2014 में अमर उजाला डिजिटल से जुड़े। इस दौरान होम टीम में कई अहम जिम्मेदारी संभाली। करीब ढाई साल तक अमर उजाला डिजिटल में रहने के बाद अगस्त 2016 में वनइंडिया हिंदी से जुड़े। यहां उन्होंने होम टीम और शिफ्ट की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान यूपी असेंबली इलेक्शन 2017 को लेकर अहम जिम्मेदारी मिली। वनइंडिया हिंदी में रहते हुए लोकसभा चुनाव 2019 कवर किया। जिसमें कई खास विश्लेषण और स्पेशल स्टोरी की। इसके बाद 2011 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी खास रोल निभाया। फरवरी 2020 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ने के बाद कई अहम जिम्मेदारियों को संभाला। फिलहाल रुचिर होम पेज और शिफ्ट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रुचिर शुक्ला ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से हिंदी ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है।… और पढ़ें