हाई कोर्ट ने तलाक की डिक्री की निरस्त, पति का था आरोप, पत्नी सांवले रंग और प्राइवेट नौकरी का देती है ताना


HC DECISION ON DIVORCE  CASE

हाई कोर्ट ने तलाक की डिक्री की निरस्त (ETV Bharat)

बिलासपुर: तलाक के केस में फैमिली कोर्ट की ओर से पति के पक्ष में दी गई तलाक की डिक्री को हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने निरस्त कर दिया. पति का दावा था कि पत्नी उसे अक्सर सांवले रंग का होने और प्राइवेट नौकरी करने को लेकर ताने दिया करती है. फैमिली कोर्ट ने इसे क्रूरता मानते हुए तलाक मंजूर किया था. जिसपर पत्नी ने हाई कोर्ट में फैसले को चुनौती दी.

हाई कोर्ट ने तलाक की डिक्री की निरस्त

केस की सुनवाई के दौरान जस्टिस प्रार्थ प्रतीम साहू और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की डिवीजन बेंच ने कहा, ”पत्नी लगातार वैवाहिक संबंध बनाए रखने का प्रयास करती रही, जबकि पति ने साथ रहने की दिशा में प्रयास नहीं किया.”

जानिए क्या है विवाद की वजह

दरअसल, बिलासपुर के रहने वाले युवक की शादी दुर्ग की महिला से हुई थी. आपसी विवाद के बाद पति ने फैमिली कोर्ट में तलाक का केस लगाया, जिसमें पति ने अपनी पत्नी पर उसके सांवले रंग और प्राइवेट नौकरी को लेकर ताने देने का आरोप लगाया था. फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद तलाक की डिक्री दी थी. फैमिली कोर्ट के आदेश को पत्नी ने हाई कोर्ट में यह कहते हुए चुनौती दी, कि उसने कभी वैवाहिक दायित्व निभाने से इनकार नहीं किया. वह सरकारी नौकरी में होने के कारण पदस्थापना वाली जगह पर रहने को मजबूर थी. पति और उसके परिवार ने दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित किया. जिसपर कोर्ट ने दांपत्य संबंधों की पुनर्स्थापना के आदेश दिए.

हाई कोर्ट ने समर घोष विरुद्ध जया घोष फैसले का दिया हवाला

केस की सुनवाई के दौरान छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कहा कि पति का यह आरोप भरोसे के लायक नहीं है कि पत्नी उसके सांवले रंग या निजी नौकरी के कारण उसे पसंद नहीं करती. दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे और यदि ऐसा होता तो विवाह ही नहीं होता. सामाजिक बैठक में दोनों को एक-दूसरे के साथ रहने का अवसर देने की कोशिश की गई. बिलासपुर हाई कोर्ट ने कहा कि मानसिक क्रूरता का आधार केवल छोटे-मोटे वैवाहिक मतभेद या सामान्य नोक-झोंक नहीं हो सकते. सुप्रीम कोर्ट ने समर घोष विरुद्ध जया घोष फैसले का हवाला देते हुए कहा कि तलाक के लिए ऐसी परिस्थितियां होना आवश्यक है, जिनसे साथ रहना असंभव हो जाए. इस मामले में ऐसे कोई ठोस तत्व सामने नहीं आए हैं.

धमतरी की बेटी रेणुका गोस्वामी को राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण, स्वतंत्रता दिवस समारोह में होंगी शामिल, विजय शर्मा ने दी बधाई

कांग्रेस करती है नैरेटिव की राजनीति, एक जेब में पेट्रोल तो दूसरे में है माचिस : श्यामबिहारी जायसवाल

धमतरी में स्कूल वैन और बसों की चेकिंग, बिना परमिट दौड़ रही दो बसों पर 10 हजार का जुर्माना



Leave a Comment