कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। फिल्म में कंगना एक नर्स के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कंगना रनौत एक सुंदर सी साड़ी में नजर आईं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान कंगना रनौत ने ‘डॉन 3’ विवाद के बीच अभिनेता रणवीर सिंह का भी सपोर्ट किया। वहीं पैपराजी से भी वो मस्ती करती दिखीं।
पैप्स को देख कंगना ने दिया ये रिएक्शन
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कंगना रनौत डार्क पर्पल और व्हाइट का शेड लिए हुए बॉर्डर वाली सुंदर सी सिल्क बनारसी साड़ी में पहुंचीं। इस दौरान जब वो इवेंट के लिए प्रवेश कर रही थीं, तभी उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी से भी गुफ्तगूं की। जब कंगना को देखकर पैप्स ने कहा कि बहुत दिनों बाद आप नजर आईं।
View this post on Instagram
इस पर कंगना ने मस्ती भरे अंदाज में पैप्स से कहा, ‘बहुत दिनों बाद हमारी हुई मुलाकात।’ फिर मुस्कुराती हुई कंगना आगे बढ़ गईं। वहीं पैप्स ने भी कंगना को उनकी आगामी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं फिल्म की एक्ट्रेस गिरिजा ओक भी गोल्डन-येलो कलर की एक खूबसूरत साड़ी में इवेंट का हिस्सा बनीं।
View this post on Instagram
कंगना ने किया रणवीर सिंह का सपोर्ट
इवेंट के दौरान कंगना रनौत ने ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बातों-बातों में रणवीर सिंह का सपोर्ट भी किया। बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने कहा, ‘जब आपकी हैसियत बढ़ती है, तो दुश्मन भी बढ़ते हैं। ऐसा नहीं हो सकता कि हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़ें।
आज रणवीर सिंह को ये सोचना चाहिए कि उनकी क्या हैसियत है, जो उनके दुश्मन बढ़ रहे हैं। जीवन में जब आप आगे बढ़ते हैं तो तरह-तरह की बाधाएं भी आती हैं। मेरे साथ तो इतना कुछ हुआ है, लेकिन देखिए मेरी भी गाड़ी आज ठीक-ठाक चल ही रही है। इसलिए इन सब बातों से कुछ फर्क नहीं पड़ता है। सबकुछ समय के साथ ठीक हो जाता है।’
View this post on Instagram