होर्मुज़ स्ट्रेट: टोल वसूलने पर पहले हां फिर ना, ईरान युद्ध को लेकर क्या ये ट्रंप की उलझन का संकेत है


ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, ट्रंप होर्मुज़ स्ट्रेट पर टोल वसूलने समेत कई बयान दे चुके हैं, जिन पर बाद में उन्होंने यू-टर्न लिया

    • Author, एंथनी जर्चर
    • पदनाम, उत्तर अमेरिका संवाददाता

    • Author, केयला एपस्टीन
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 9 मिनट

डोनाल्ड ट्रंप की ईरान युद्ध को लेकर ताज़ा डिमांड महज़ 24 घंटे तक ही बनी रह सकी. इससे यह संकेत मिलता है कि राष्ट्रपति ट्रंप इस मुश्किल हालात से निकलने के लिए असामान्य रास्ते की तलाश में हैं.

सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने ईरानी शिपिंग पर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी फिर से शुरू करने का एलान किया.

उन्होंने कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले सभी जहाज़ों, जिनमें अमेरिका के सहयोगी देशों के जहाज़ भी शामिल होंगे, उन्हें 20 फ़ीसदी शुल्क देना होगा.

उन्होंने कहा कि यह शुल्क दुनिया के इस बेहद अस्थिर हिस्से में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका की ओर से किए गए सभी ख़र्चों की भरपाई के लिए होगा.

अगले ही दिन उन्होंने इस प्रस्ताव को पूरी तरह वापस ले लिया. इसके बजाय उन्होंने कहा कि वह अमेरिका के खाड़ी क्षेत्र के सहयोगी देशों के साथ “व्यापार और निवेश समझौते” करेंगे.



Leave a Comment