1 पर 2 शेयर फ्री, बोनस शेयर देने वाली कंपनी के लिए आज बड़ा दिन, Share-market Hindi News


Bonus Share News: शेयर बाजार में आज शुक्रवार को हिंदुस्तान इंसुलेटर्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Hindusthan Insulators) शेयर एक्स-बोनस ट्रेड कर रहे हैं। इस मल्टीबैगर स्टॉक ने निवेशकों को एक शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट आज यानी जुलाई की तारीख तय हुई है।

मिलेंगे 1 पर 2 शेयर फ्री

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 2 शेयर डिविडेंड के तौर पर दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए हिंदुस्तान इंसुलेटर्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने आज यानी 10 जलाई को रिकॉर्ड डेट तय किया था। आज जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें एक पर 2 शेयर फ्री मिलेंगे। बता दें, आज यानी शुक्रवार को जो निवेशक कंपनी के शेयरों पर दांव लगाएंगे उन्हें बोनस शेयर का फायदा नहीं होगा।

हो चुका है शेयरों का बंटवारा

इस कंपनी के शेयरों का बंटवारा पहले ही हो चुका है। इसी साल मार्च के महीने में हिंदुस्तान इंसुलेटर्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने स्टॉक को 5 हिस्सों में बांट दिया था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा।

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन

आज एक्स-बोनस ट्रेड करने की वजह से स्टॉक का एडजस्टेड रेट 428.30 रुपये हो गया है। कीमतों में कोई गिरावट नहीं देखने को मिली है। इससे पहले कल स्टॉक 1284.90 रुपये के स्तर पर था।

trendlyne के डाटा के अनुसार बीते तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 99 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 6 महीने में यह स्टॉक 188 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, एक साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 196 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

किसके पास कितनी हिस्सेदारी

शेयरहोल्डिंग की बात करें तो प्रमोटर के पास 75 प्रतिशत हिस्सा है। डीआईआई के पास 0.6 प्रतिशत हिस्सा है। पब्लिक हिस्सेदारी 24.50 प्रतिशत की है। दिसंबर 2025 में कंपनी में 24.70 प्रतिशत हिस्सा था। बता दें, एफआईआई की हिस्सेदारी कंपनी में शून्य है।

डिविडेंड भी दे चुकी है कंपनी

बीते महीने ही स्टॉक एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। इससे पहले कंपनी ने 2018 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)



Leave a Comment