13 साल बड़े बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा? इंफ्लुएंसर संग की प्राइवेट चैट, सेट पर रोने लगी थीं शिवांगी जोशी – lockupp season 2 contestant shreya kalra claims kushal tandon messaged her reason behind breakup with shivangi joshi tmovj


एकता कपूर के रियलिटी शो लॉक अप 2 में इस समय इंफ्लुएंसर श्रेया कालरा ने सनसनी मचाई हुई है. लगभग पूरा घर उनके खिलाफ हो चुका है. श्रेया का बर्ताव कई लोगों को एक आंख नहीं सुहा रहा है. वो हर किसी को लेकर तीखे बयान दे रही हैं, और सबके सीक्रेट्स का खुलासा कर रही हैं. 

श्रेया कालरा ने हाल ही के एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी से जुड़ा बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि कुशाल टंडन जब शिवांगी को डेट कर रहे थे, तब उन्होंने श्रेया को मैसेज किया था. इस घटना के बाद शिवांगी और कुशाल के रिश्तों में खटास आ गई थी. उन्होंने सामने से शिवांगी को कुशाल के मैसेज दिखाए, ताकि उनके बीच कोई गलतफहमी पैदा ना हो. 

कुशाल टंडन ने किया श्रेया को मैसेज?

श्रेया ने शिल्पा शिंदे से कुशाल का नाम चुपचाप लेने की कोशिश की, मगर कैमरा पर उनकी बात साफ समझ आ गई थी. वो भाभीजी एक्ट्रेस से कह रही थीं- शिवांगी और मैंने साथ में काम किया था. मुझे नहीं पता कि ये बात कैमरा पर कहनी चाहिए या नहीं, मगर हमारी कभी सेट पर बॉन्डिंग नहीं बन पाई. उसके पीछे का कारण ये था कि मैंने शिवांगी के सीरियल का एक प्रोमो शूट किया था, शो के मेन लीड एक्टर (कुशाल टंडन) के साथ.

‘तो उस एक्टर (कुशाल टंडन) ने शूट खत्म होने के बाद मुझे सोशल मीडिया पर सामने से मैसेज किया. मैं तब किसी और को डेट कर रही थी. उस वक्त शिवांगी और उसके बीच कुछ चल रहा था, जिसका मुझे कोई आइडिया नहीं था. उसने मुझे मैसेज किया कि मैंने तुम्हारा प्रोफाइल देखा, तुम्हें ये काम नहीं करना चाहिए था. तब मेरे अच्छे फॉलोअर्स थे. उसने मुझे लगातार मैसेज करने शुरू किए, वहां से मुझे शक हुआ और फिर मैंने बात करनी बंद कर दी.’

शिवांगी का क्या था रिएक्शन?

श्रेया ने आगे बताया कि कुशाल संग उनकी बातचीत के बाद, उनकी मुलाकात शिवांगी से सेट पर हुई. वहां उन्होंने एक्ट्रेस को वो सारे मैसेज पढ़ाए जो कुशाल ने उन्हें किए थे. श्रेया ने कहा- मुझे शिवांगी ने कहा कि मुझे उसने (कुशाल) तुम्हारे बारे में बताया. वो कह रहा था कि तुमने उसे फॉलो करके मैसेज करने शुरू किए थे. मैंने उसे साइड में ले जाकर सारे मैसेज दिखाए, और फिर शिवांगी ने सेट पर रोना शुरू कर दिया. कुछ महीने बाद उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया कि उसका उस लड़के से ब्रेकअप हो गया. 

बता दें कि शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन सोनी टीवी के सीरियल बरसातें – मौसम प्यार का के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे. काफी समय तक दोनों रिश्ते में रहे. लेकिन फिर अचानक उनका रिलेशनशिप खत्म भी हो गया. 

—- समाप्त —-



Leave a Comment