118 वनडे में कुलदीप यादव ने भारत के लिए 194 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत चार पेसर्स के साथ उतरा लेकिन कुलदीप को मौका नहीं मिला। ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कुलदीप को संन्यास लेने की सलाह दी है।

मोहम्मद कैफ फैसले से काफी नाराज
रविचंद्रन अश्विन ने कुलदीप यादव को लगातार टीम से बाहर रखने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि प्लेइंग इलेवन से लंबे समय तक बाहर रहने से उनकी आत्मविश्वास और लय बिगड़ सकती है। वहीं पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ टीम मैनेजमेंट के फैसले से काफी नाराज दिखे और उन्होंने तो कुलदीप को संन्यास लेने की ही सलाह दे दी है।
आर अश्विन ने लिखा- आमतौर पर कुलदीप को न खिलाने के पीछे यही तर्क दिया जाता है कि बैटिंग लाइन-अप नंबर 7 पर खत्म हो जाती है। सोचिए, आज अर्शदीप के नंबर 8 पर होने से कैसा लग रहा होगा। इसमें बुमराह की गैर-मौजूदगी को भी जोड़ लें, तो कुलदीप के लिए बुरा ही महसूस होता है। यकीन मानिए, इससे किसी भी बॉलर की लय और आत्मविश्वास पर असर पड़ सकता है।
मोहम्मद कैफ ने एक्स पर लिखा, ‘कुलदीप यादव को अब अपना बोरिया-बिस्तर समेटने और इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बारे में सोचना चाहिए। आज बुमराह, वॉशिंगटन और वरुण नहीं थे, फिर भी कुलदीप को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली। लॉर्ड्स में भारत की बॉलिंग एक ही तरह की है और उसमें वैरायटी की कमी है। एक लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर काम आ सकता था। याद रखें उनके नाम 118 वनडे मैचों में 194 विकेट हैं। ऐसा लगता है कि इन आंकड़ों का कोई महत्व नहीं है।’
इंग्लैंड ने 387 रन ठोक दिए
भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों की जोरदार कुटाई हुई। अक्षर पटेल ने 10 ओवर में 61 रन दिए। वहीं चार तेज गेंदबाजों ने 40 ओवर में 317 रन खर्च कर दिए। गुरनूर बरार ने 97 रन दिए। यह वनडे में किसी भारतीय गेंदबाज का विदेश में सबसे महंगा वनडे स्पेल है। इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 387 रन दिए। 9 रन लेग बाई से आए।
