‘370 की बिरयानी’ वाले मजाक पर आग बबूला हुईं कुशा कपिला, कॉमेडियन प्रणीत पर कसा तंज; बोलीं- ‘यह कॉमेडी नहीं…’ – Kusha Kapila Slams Standup Comedian Pranit More Amid Viral 370 Rupee Biryani Controversy


कंटेंट क्रिएटर, इंफ्लुएंसर से एक्ट्रेस बनीं कुशा कपिला ने स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे और उनके शो में हुई ‘370 की बिरयानी’ वाली कंट्रोवर्सी पर अपने गुस्सा जाहिर किया है। शो के वायरल वीडियो और उससे जुड़े विवाद पर कुशा खुलकर बाेली हैें। साथ ही महिलाओं को भी एक खास संदेश एक्ट्रेस ने दिया है। 

कुशा ने प्रणीत मोरे पर इशारों-इशारों में कसा तंज

कुशा कपिला ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में कुछ वीडियो पोस्ट किए। जिसमें वह कहती हैं, ‘आपने (कंटेंट क्रिएटर) वह वीडियो एडिट करवाकर पब्लिश करवाई, उसके लिए आपकी भी जिम्मेदारी बनती है।’ कुशा का मानना है कि ऐसा मटीरियल अपलोड करना एक सोच-समझकर लिया गया फैसला है। 

वह आगे कहती हैं, ‘मैं महिलाओं से अपील करती हूं कि वे घटिया कॉमेडी के खिलाफ खुलकर बोलें। कृपया डरें नहीं। अगर किसी ने बकवास की है, तो उसकी जमकर आलोचना करें। ऐसी क्लिप अपलोड करना एक सोच-समझकर लिया गया फैसला होता है। कुछ खास तरह के मजाक करना और उन्हें अपने चैनल पर दिखाना भी आपका फैसला है। वैसे यह कॉमेडी नहीं है। यह ऐसा कंटेंट है जिसे रिएक्शन पाने के लिए बनाया गया है।’  


Leave a Comment