Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अगले सप्ताह कई अहम भर्तियों में आवेदन का आखिरी मौका है। PNB LBO, बिहार पुलिस एसआई, WCL, यूनियन बैंक, राजस्थान हाईकोर्ट, यूपी आंगनवाड़ी, रेलवे, IOCL अप्रेंटिस, IISER मोहाली, UPSC और सेंट्रल रेलवे की इन भर्तियों में कुल 4,385 पद हैं। इनमें कुछ भर्तियों की अंतिम तिथि 9 और 10 अगस्त भी है, इसलिए आवेदन करने से पहले जरूरी तारीख और योग्यता जरूर जांच लें।