Reddit Post: सरकारी नौकरी करने की चाहत ढेरों लोग रखते हैं। इसके लिए घंटों की पढ़ाई और कई पेपर भी दिए जाते हैं। स्टैबल जॉब मिलने के बाद इसे छोड़ने की चाहत शायद ही किसी की होती हो। लेकिन एक महिला 80 लाख की सेविंग के बाद जॉब छोड़ देना चाहती हैं। लोगों के सुझाव रेडिट पर मांगे हैं।

7 साल और 80 लाख
ये महिला पिछले 7 सालों से सरकारी जॉब में हैं। अब 31 साल की उम्र में से बाय बोलना चाहती हैं। अब तक उन्होंने 80 साल की पूंजी जमा कर ली है। उनका कहना है इतने निवेश के साथ नौकरी छोड़ना सही रहेगा या नहीं। वो मानती हैं कि लाइफस्टाइल बहुत खर्चीली नहीं है। लोन तो बिल्कुल भी नहीं है।
9 से 10 घंटों की नौकरी
r/personalfinanceindia पर Naruto-189 नाम से की गई पोस्ट में महिला ने लिखा है कि वो परेशान हो चुकी हैं। उनका डिपार्टमेंट बदला है और तब से ही वो 9 से 10 घंटे की नौकरी कर रही हैं। कई बार वो आधी रात तक काम निपटाती रहती हैं।
छुट्टियां है ही नहीं
वो कहती हैं वर्क कल्चर इतना खराब है कि उन्हें बीमारी में भी बुला लिया जाता है। एक दिन की भी छुट्टी लेने पर सवाल पूछे जाते हैं। इतनी मेहनत के बाद भी यही जताया जाता है कि मैं भरपूर काम नहीं कर रही हूं। | अब मैं रिजाइन करके छोटे शहर में रहना चाहती हूं।
80 लाख काफी नहीं हैं
पर रेडिट यूजर्स को ये तरीका पसंद नहीं आ रहा है। उनका कहना है कि महंगाई देखो, 80 लाख भी काफी नहीं हैं। एक यूजर का कहना है कि किसी तरह ब्रेक लेकर सही निर्णय लो या ट्रांसफर ले लो। एक यूजर ने लिखा है कि सस्पेंड भी कर दिया तो 50% सैलरी तो आएगी ही।
