8th Pay Commission: बेसिक पे 68940 रुपये! 3.83 फिटमेंट फैक्टर, 8वें पे कमीशन से होगा बड़ा बदलाव, Business Hindi News


8th Pay Commission: जस्टिस रंजना देशाई की अध्यक्षता में 8वें पे कमीशन का गठन किया गया है। मौजदा समय में यह आयोग देश भर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर कर्मचारियों और पेंशनर्स संगठनों से बातचीत कर रहा है। स्टाफ साइड ने पे कमीशन से 3.83 फिटमेंट फैक्टर की डिमांड की है। अगर इस मांग को मान लिया गया तो कर्मचारियों का बेसिक पे 283 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। इससे मौजूदा 18000 रुपये का बेसिक पे 68940 रुपये पहुंच सकता है। बता दें, आयोग की तरफ से अबतक कोई भी ऐलान फिटमेंट फैक्टर या बेसिक पे को लेकर नहीं किया गया है।

8वां वित्त आयोग जो भी फैसला करेगा उसका सीधा असर 50 केंद्रीय कर्मचारियों और 70 लाख पेंशनर्स पर पड़ेगा।

कर्मचारियों सगंठन क्या कर रहे हैं डिमांड (8th Pay Commission demands)

8वें वित्त आयोग के सामने कर्मचारी संगठनों ने 69000 रुपये कम से कम बेसिक पे रखने की मांग की है। इसके साथ ही पुरानी पेंशन की व्यवस्था को भी बहाल करने की डिमांड की गई है। सगंठनों ने अधिक एचआरए की भी मांग की है।

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर (8th Pay Commission fitment factors)

फिटमेंट फैक्टर ही वह फॉर्मूला है जिसके गुणांक में सैलरी में इजाफा होगा। 7वें पे कमीशन के दौरान फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। अगर इस बार 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग को मान लिया जाता है तो कर्मचारियों की सैलरी में मौजूदा बेसिक पे का इतने गुना ही इजाफा होगा। बता दें, 7वें वित्त आयोग के दौरान कम से कम बेसिक पे 7000 रुपये से बढ़कर 18000 रुपये हो गया था।

देश भर में आयोग लगातार कर रहा मीटिंग 8th Pay Commission latest updates)

8वां पे कमीशन देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार मीटिंग कर रहा है। आयोग दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ में मीटिंग कर चुका है। आयोग कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स से बातचीत कर रहा है।

8वें पे कमीशन का गठन नवंबर 2025 में किया गया था। इस आयोग के पास 18 महीने का समय है। इस दौरान अपनी रिपोर्ट आयोग सरकार को जमा करेगा। जिसके आधार पर केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन तय होगा।



Leave a Comment