Kausambi News: डीसीएम चालक ने खेला मौत का खेल, नंबर स्पष्ट नहीं!, Kausambi Hindi News


Follow us on Google News
share

Kausambi News: कल्यानपुर के त्रिलोकपुर के पास मंगलवार रात एक दर्दनाक हिट एंड रन घटना हुई, जिसमें डीसीएम वाहन ने चार लोगों को रौंद दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है, लेकिन आरोपी वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं है। अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

Kausambi News: डीसीएम चालक ने खेला मौत का खेल, नंबर स्पष्ट नहीं!

Kausambi News: कल्यानपुर, हिन्दुस्तान संवाद प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रिलोकपुर के समीप मंगलवार रात मौत का खेल डीसीएम चालक ने खेला। पुलिस की सीसीटीवी की जांच में इतना तो साफ हो गया है कि डीसीएम से ही घटना हुई। फिलहाल उसका नंबर स्पष्ट नहीं है। इसके लिए सीसी टीम लगातार सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। चार से पांच वाहन पुलिस के रडार पर हैं। अधिकारियों की ओर से दावा किया गया है कि जल्द ही आरोपी चालक को वाहन समेत पकड़ लिया जाएगा।त्रिलोकपुर के समीप हाईवे पर मंगलवार रात हुई दर्दनाक घटना किसी हिट एंड रन केस से कम नहीं है। दुर्घटना की जांच सैनी कोतवाली पुलिस तो कर ही रही है।

सीसी टीम प्रभारी एसआई अंशुमान मिश्रा खुद भी छानबीन में जुटी हुए हैं। सीसी टीम ने बुधवार की शाम तक 20 से ज्यादा कैमरे खंगाले। घटना स्थल एक गेस्ट हाउस के सामने है। गेस्ट हाउस, आसपास के पेट्रोल पंप, कैफे, ढाबे आदि के कैमरों का फुटेज देखा गया है। गहनता से की गई पड़ताल में इतना साफ हुआ है कि सगे भाइयों समेत चार लोगों को डीसीएम वाहन ने रौंदा। फुटेज में डीसीएम साफ-साफ दिख रही है। हालांकि, अंधेरा होने के कारण उसका नंबर नहीं दिखाई दे रहा है। नंबर की जानकारी करने के लिए पुलिस अन्य कैमरों का फुटेज देख रही है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने कहा है कि जल्द ही आरोपी चालक पुलिस की गिरफ्त में होगा। इसके बाद ही साफ होगा कि वह नशे की हालत में था, अथवा नहीं। पूछताछ से साफ होगा कि घटना आखिर कैसे घटित हुई।



Leave a Comment