जॉब डेस्क, नई दिल्ली। भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) में ग्रुप एग्जीक्यूटिव के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 10 जुलाई निर्धारित है। जो भी उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्र हैं वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट bemlindia.in/careers पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाया गया है जिस पर क्लिक करके सीधे फॉर्म भरा जा सकता है।
योग्यता एवं मापदंड
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने प्रथम श्रेणी में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेशन (NCT) प्राप्त किया हो और निर्धारित अप्रेंटिसशिप की हो। इसके अलावा कैटेगरी के अनुसार जनरल/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए अधिकतम आयु 29 वर्ष, एससी/ एसटी के लिए 34 वर्ष एवं ओबीसी वर्ग के लिए 32 वर्ष निर्धारित है।
एप्लीकेशन प्रॉसेस
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल beml.registrationform.in/secuRegister_10Of2o26VEr23/ पर जाएं।
- न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
- इसके बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- अंत में निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करके फॉर्म को सबमिट करें।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी ईडब्ल्यूएस वर्ग को 200 रुपये जमा करना होगा। एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग के अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।