Jaipur Daughter kills mother: मां को मरवा देती हूं… सरकारी नौकरी के लिए मम्मी की दे दी सुपारी, रूह कंपा देगा ये खुलासा


Daughter kills mother: कहते हैं कि दुनिया में मां और बेटी का रिश्ता सबसे पवित्र और गहरा होता है,क्योंकि वो उनकी सबसे अच्छी सहेली और हमदर्द मानी जाती है। लेकिन क्या हो जब वही बेटी अपनी मां के जान की दुश्मन बन जाए? एक ऐसा ही खौफनाक मामला राजस्थान के जयपुर से सामने आया है। हाल ही में जयपुर पुलिस ने तीन दिन पहले हुए एक हादसे को लेकर रूह कंपा देने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या उसकी ही बेटी ने करवाई है। इस साजिश में बेटी ही नहीं परिवार के कई अन्य लोग भी शामिल थे।

मां को बेटी ने क्यों मरवाया?

पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए जयपुर डीसीपी (ईस्ट) रंजीता शर्मा ने बताया कि 4 जुलाई को प्रतापनगर थाना इलाके में 45 साल की महिला नीरज शर्मा की स्कॉर्पियो टक्कर से मौत हो गई थी। पहले पुलिस इस मामले को हादसे के एंगल से देख रही थी, लेकिन महिला की हत्या उसकी ही बेटी आयुषी और परिवार के अन्य सदस्यों ने करवाई थी। पूछताछ में जब बेटी से हत्या की वजह पूछी गई, तो उसने अनुकंपा नौकरी बताया। आयुषी ने बताया कि वो अपनी मां की नौकरी चाहती थी। इसलिए उनसे ये प्लान बनाया।

पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार

जयपुर पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला की बेटी आयुषी समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने महिला की हत्या के लिए 5 बदमाश हायर किए थे और उन्हें 7 लाख की सुपारी दी है। ये सभी बदमाश पिछले दो महीने से महिला की रैकी कर रहे थे।

उसके बाद 4 जुलाई की शाम 4 बजकर 45 मिनट पर नीरज अपने दिव्यांग बेटे को कोचिंग से छोड़कर घर आ रही थी, तभी एक एसयूवी में उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिसकी वजह से महिला करीब 100 फीट दूर जाकर गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

नीरज के भाई ने की पुलिस में शिकायत

शुरुआत में हिट एंड रन का केस लग रहा था लेकिन नीरज के भाई राकेश ने पुलिस में शिकायत करते हुए कहा कि उसकी हत्या हुई है। उन्होंने बताया कि नीरज ने कई बार उनसे कहा है कि उनकी बेटी , सास और भतीजा लगातार संपत्ति के लिए उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड खंगाले और फिर उन्हें इस साजिश का पता चला।



Leave a Comment