‘अल्फा’ को हॉलीवुड स्टाइल ट्रीटमेंट देने की कोशिश गई, जिसमें आलिया भट्ट किसी सुपरहीरो की तरह नजर आई हैं। यश राज फिल्म्स 7वीं स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ को रिलीज हुए 6 दिन गुजर गए और मेकर्स ने उम्मीद भी फिल्म से खूब रखी थी जो सफल नहीं रही। इसके अलावा 13 दिन पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ अपनी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

YRF स्पाई यूनिवर्स की 7वीं फिल्म ‘अल्फा’में आलिया भट्ट और शर्वरी अपने एक्शन अवतार से अच्छे-अच्छों को पसीने छुड़ा रही हैं। फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल की केमिस्ट्री कई जगह हैरान करने वाली है। इस फिल्म की कहानी 27 जुलाई 1999 में कारगिल युद्ध के अगले दिन से होती है, जिसमें दो अधिकारी कर्नल विक्रांत कौल (अनिल कपूर) और फतेह सिंह लखावत (बॉबी देओल) अपने साथियों के मौत का मातम मना रहे होते हैं। फतेह सिंह लखावत सबसे तेज और जांबाज कमांडो तैयार करने के लिए ‘अल्फा’ मिशन को अंजाम देने की हड़बड़ी कर बैठता है, जिसके पीछे उसका अलग मकसद है। उसे सजा के तौर पर चेरापूंजी भेज दिया जाता है लेकिन यहां से पूरी कहानी ही घूम जाती है।
‘अल्फा’ ने छठे दिन कितनी कमाई की
डायरेक्टर शिव रवैल की फिल्म ‘अल्फा’ अब तक वैसा कमाल नहीं दिखा सकी है जो मेकर्स ने सोच रखा था। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने जहां पहले दिन ₹9.25Cr की कमाई की और वीकेंड पर कलेक्शन में तेजी भी दिखी। रविवार को इसने ₹13.25Cr करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म की कमाई में चौथे दिन से गिरावट आई है। फिल्म ने जहां मंगलवार को ₹4.25Cr की कमाई की, वहीं छठे दिन यानी बुधवार को करीब ₹2.85Cr की कमाई की। छठे दिन ‘अल्फा’ के 7,321 शोज चले हैं। इसने अब तक इंडिया में ₹53.59 Cr का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसने ₹44.95 Cr का नेट कलेक्शन कर लिया है।
34 दिग्गज सितारों से सजी एक कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’
अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, परेश रावल जैसे करीब 34 कलाकारों से सजी ‘वेलकम टू द जंगल’ने जो तूफान रिलीज से पहले मचा रखा था, वो फिल्म की रिलीज के बाद गायब दिखी। एक भी दिन ऐसा नहीं रहा जब इस फिल्म ने 25 करोड़ रुपये की कमाई को क्रॉस किया हो। ये फिल्म एक भ्रष्ट इंडस्ट्रलिस्ट की है दो टैक्स चोरी के लिए ₹2000 करोड़ की एक सुपर-फ्लॉप फिल्म बनाने का प्लान करता है। पूरी स्टारकास्ट नकली फिल्म की शूटिंग के बहाने एक जंगल में पहुंचती है, लेकिन वहां उनकी मुठभेड़ असली आतंकवादियों से हो जाती है। इसी के साथ शुरू होता है कन्फ्यूजन का काफिला, जिसके साथ कहानी भी आगे बढ़ती जाती है।
‘अल्फा’ Vs ‘वेलकम टू द जंगल’
फिल्म- ‘अल्फा’
कमाई (5 दिन)- ₹44.95 Cr (नेट कलेक्शन इंडिया में)
कुल बजट- ₹150 करोड़
फिल्म- ‘वेलकम टू द जंगल’
कमाई (13 दिन)- ₹122.90 Cr (नेट कलेक्शन इंडिया में)
कुल बजट- ₹125 करोड़
‘वेलकम टू द जंगल’ ने 13वें दिन कितनी कमाई की
‘वेलकम टू द जंगल’ ने जहां पहले दिन ₹15.25Cr की कमाई से शुरुआत की, वहीं अब ये घटकर 13वें दिन ₹2.35 Cr पर आकर थम गई है। करीब ₹125 करोड़ बजट वाली इस फिल्म ने भारत में ₹122.90 Cr का नेट कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड इसने अब तक ₹177.55 Cr की कमाई कर ली है। वहीं 13वें दिन फिल्म ने विदेश में 50 लाख रुपये की कमाई की है।
