Box Office: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ और अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ के बीच मची धोबी-पछाड़ – alpha day 6 box office collection starring alia bhatt sharvari wagh vs welcome to the jungle 2nd wednesday


‘अल्‍फा’ को हॉलीवुड स्टाइल ट्रीटमेंट देने की कोशिश गई, जिसमें आलिया भट्ट किसी सुपरहीरो की तरह नजर आई हैं। यश राज फिल्म्स 7वीं स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ को रिलीज हुए 6 दिन गुजर गए और मेकर्स ने उम्मीद भी फिल्म से खूब रखी थी जो सफल नहीं रही। इसके अलावा 13 दिन पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ अपनी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

Alpha Day 6 box office collection Vs Welcome To The Jungle
अल्फा मूवी और वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ इस बार हीरो की जगह हीरोइनों के कंधों पर टिकी है, जिसमें आलिया को टक्कर दे रही हैं शर्वरी वाघ। करीब ₹150 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म में दमदार एक्शन तो दिखा है लेकिन दमदार लॉजिक नहीं दिख पाया। इस फिल्म में एक फौजी किसी ऐसे मिशन पर है जिसका किसी को पता नहीं लग पाता। कहानी कई जगल हलक में फंसेगी, लेकिन जैसे-तैसे इसके अंत ने सबकुछ संभाल भी लिया। तमाम कोशिशों के बावजूद ये फिल्म दर्शकों को खींच पाने में पूरी तरह से सफल नहीं दिख रही है। पिछले काफी समय से 34 सितारों से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर जो लोगों में जोश हाई था, अब वो भी धीरे-धीरे ठंडा पड़ गया है।

YRF स्पाई यूनिवर्स की 7वीं फिल्म ‘अल्फा’में आलिया भट्ट और शर्वरी अपने एक्शन अवतार से अच्छे-अच्छों को पसीने छुड़ा रही हैं। फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल की केमिस्ट्री कई जगह हैरान करने वाली है। इस फिल्म की कहानी 27 जुलाई 1999 में कारगिल युद्ध के अगले दिन से होती है, जिसमें दो अधिकारी कर्नल विक्रांत कौल (अनिल कपूर) और फतेह सिंह लखावत (बॉबी देओल) अपने साथियों के मौत का मातम मना रहे होते हैं। फतेह सिंह लखावत सबसे तेज और जांबाज कमांडो तैयार करने के लिए ‘अल्फा’ मिशन को अंजाम देने की हड़बड़ी कर बैठता है, जिसके पीछे उसका अलग मकसद है। उसे सजा के तौर पर चेरापूंजी भेज दिया जाता है लेकिन यहां से पूरी कहानी ही घूम जाती है।

‘अल्फा’ ने छठे दिन कितनी कमाई की

डायरेक्‍टर शिव रवैल की फिल्म ‘अल्फा’ अब तक वैसा कमाल नहीं दिखा सकी है जो मेकर्स ने सोच रखा था। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने जहां पहले दिन ₹9.25Cr की कमाई की और वीकेंड पर कलेक्शन में तेजी भी दिखी। रविवार को इसने ₹13.25Cr करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म की कमाई में चौथे दिन से गिरावट आई है। फिल्म ने जहां मंगलवार को ₹4.25Cr की कमाई की, वहीं छठे दिन यानी बुधवार को करीब ₹2.85Cr की कमाई की। छठे दिन ‘अल्फा’ के 7,321 शोज चले हैं। इसने अब तक इंडिया में ₹53.59 Cr का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसने ₹44.95 Cr का नेट कलेक्शन कर लिया है।

34 दिग्गज सितारों से सजी एक कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’

अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, जॉनी लीवर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, परेश रावल जैसे करीब 34 कलाकारों से सजी ‘वेलकम टू द जंगल’ने जो तूफान रिलीज से पहले मचा रखा था, वो फिल्म की रिलीज के बाद गायब दिखी। एक भी दिन ऐसा नहीं रहा जब इस फिल्म ने 25 करोड़ रुपये की कमाई को क्रॉस किया हो। ये फिल्म एक भ्रष्ट इंडस्ट्रलिस्ट की है दो टैक्स चोरी के लिए ₹2000 करोड़ की एक सुपर-फ्लॉप फिल्म बनाने का प्लान करता है। पूरी स्टारकास्ट नकली फिल्म की शूटिंग के बहाने एक जंगल में पहुंचती है, लेकिन वहां उनकी मुठभेड़ असली आतंकवादियों से हो जाती है। इसी के साथ शुरू होता है कन्फ्यूजन का काफिला, जिसके साथ कहानी भी आगे बढ़ती जाती है।

‘अल्फा’ Vs ‘वेलकम टू द जंगल’

फिल्म- ‘अल्फा’
कमाई (5 दिन)- ₹44.95 Cr (नेट कलेक्शन इंडिया में)
कुल बजट- ₹150 करोड़
फिल्म- ‘वेलकम टू द जंगल’
कमाई (13 दिन)- ₹122.90 Cr (नेट कलेक्शन इंडिया में)
कुल बजट- ₹125 करोड़

‘वेलकम टू द जंगल’ ने 13वें दिन कितनी कमाई की

‘वेलकम टू द जंगल’ ने जहां पहले दिन ₹15.25Cr की कमाई से शुरुआत की, वहीं अब ये घटकर 13वें दिन ₹2.35 Cr पर आकर थम गई है। करीब ₹125 करोड़ बजट वाली इस फिल्म ने भारत में ₹122.90 Cr का नेट कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड इसने अब तक ₹177.55 Cr की कमाई कर ली है। वहीं 13वें दिन फिल्म ने विदेश में 50 लाख रुपये की कमाई की है।

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें