NHSRCL Vacancy 2026: बुलेट ट्रेन के लिए नई भर्ती के आवेदन शुरू, 200+ पद,₹1.10 लाख तक मिलेगी महीने की सैलरी – nhsrcl recruitment 2026 notification out for technician 237 post check eligibility age salary details


NHSRCL me Naukri 2026 Apply: नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने भर्ती निकाली है। टेक्नीशियन के 200 से ज्यादा पदों पर आवेदन शुरू किए गए हैं। मंथली सैलरी भी बेहतरीन मिलेगी।

nhrcl vacancy 2026 apply
बुलेट ट्रेन के लिए भर्ती, (फोटो क्रेडिट- Magnific,Logo-nhsrcl.in)
NHSRCL Recruitmet 2026: अच्छी नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए गुडन्यूज है। भारत के पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को संचालित करने वाली कंपनी (NHSRCL) में भर्ती निकली है। टेक्नीशियन के 200 से अधिक पोस्ट पर हायरिंग के लिए नया भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी यहां नौकरी लेना चाहते हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट nhsrcl. in पर अप्लाई कर सकते हैं। 7 जुलाई से एप्लिकेशन विंडो खुल गई है।

दरअसल, नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) को फिटर, मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, प्लंबर, पेंटर समेत विभिन्न टेक्निकल ट्रेड्स में टेक्नीशियन की जरूरत है। आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता , अनुभव और उम्र संबंधित योग्यताएं रखी गई हैं, जिन्हें पूरा करने वाले अभ्यर्थी भर्ती का फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 या इससे पहले कभी भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

NHSRCL Vacancy 2026: पोस्ट वाइज रिक्तियां

पद का नाम वैकेंसी नंबर रिक्तियां
टेक्नीशियन (सिविल/ट्रैक फिटर) 35/2026 18
टेक्नीशियन (सिविल/ट्रैक मैकेनिक) 36/2026 16
टेक्नीशियन (सिविल/ट्रैक ड्राफ्ट्समैन) 37/2026 08
टेक्नीशियन (सिविल/ट्रैक सर्वेयर) 38/2026 07
टेक्नीशियन (सिविल/ट्रैक इलेक्ट्रीशियन) 39/2026 08
टेक्नीशियन (सिविल/ट्रैक वेल्डर) 40/2026 06
टेक्नीशियन (सिविल प्लंबर) 41/2026 02
टेक्नीशियन (सिविल पेंटर) 42/2026 02
इलेक्ट्रिकल टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) 43/2026 77
सिग्नलिंग और टेलीकॉम टेक्नीशियन (सिग्नलिंग और टेलीकॉम) 44/2026 63
रोलिंग स्टॉक टेक्नीशियन (रोलिंग स्टॉक फिटर) 45/2026 10
टेक्नीशियन (रोलिंग स्टॉक मशीनिस्ट) 46/2026 02
टेक्नीशियन (रोलिंग स्टॉक वेल्डर) 47/2026 02
टेक्नीशियन (रोलिंग स्टॉक इलेक्ट्रीशियन) 48/2026 13
टेक्नीशियन (रोलिंग स्टॉक RAC) 49/2026 03
कुल पदों की संख्या 237

NHSRCL टेक्नीशियन भर्ती के लिए योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन/SSLC के साथ संबंधित फील्ड में आईटीआई या मैट्रिकुलेशन/SSLC के साथ संबंधित फील्ड में अप्रेंटिशिप की हो। या तीन साल का संबंधित इंजीनियरिंग फील्ड में डिप्लोमा किया हो।
  • अनुभव: एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के साथ कैंडिडेट को भारतीय रेलवे/ सरकार के स्वामित्व या संचालन वाली रेलवे, मेट्रो रेलवे, आरआरटीएस के ऑपरेशन्स और मेंटेनेंस विभागों में कम से कम 2 साल काम का अनुभव प्राप्त हो। इसके लिए अभ्यर्थी को अनुभव सर्टिफिकेट या कंपीटेंसी सर्टिफिकेट सबमिट करना होगा। अनुभव और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 30 जून 2026 के आधार पर काउंट किया जाएगा।
  • आयुसीमा: आवेदक की उम्र कम से कम 35 वर्ष तक होनी चाहिए।

NHSRCL Bharti 2026: जरूरी डिटेल्स

भर्ती कंपनी नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL)
पद टेक्नीशियन
टोटल वैकेंसी 237
ऑफिशियल वेबसाइट nhsrcl. in
आवेदन शुरू 7 जुलाई 2026
अप्लाई करने की लास्ट डेट 5 अगस्त 2026
उम्र अधिकतम 35 वर्ष
सैलरी पे लेवल ₹35000-₹1,10,000/- (NE-2)
नियुक्ति प्रकार समायोजन के आधार पर (Absorption Basis)
पोस्टिंग कहां होगी? NHSRCL/MAHSR प्रोजेक्ट में कहीं भी
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ​NHSRCL Recruitment 2026 Notification PDF​
अप्लाई करने का लिंक NHSRCL Vacancy 2026 Apply Online

बुलेट ट्रेनी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में टेक्नीशियन की पोस्ट के लिए अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के जरिए किया जाएगा। परीक्षा सभी पदों के लिए समान दिन और समय पर आयोजित की जाएगी। जिसकी जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर समय से साथ सूचित की जाएगी। सभी चरणों में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल एग्जामिनेशन भी लिया जाएगा। समायोजन के आधार पर नियुक्त हुए अभ्यर्थियों का 1 साल का प्रोबेशन पीरियड होगा।

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को ₹400/- रुपये एप्लिकेशन फीस फॉर्म भरने के समय जमा करनी होगी। वहीं आवेदन शुल्क से एससी/एसटी, महिला अभ्यर्थियों को छूट दी जाएगी। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें