New Vacancy 2026 Without Exam: बिना परीक्षा केवल इंटरव्यू देकर आपको भारत सरकार के संस्थान में नौकरी पाने का अवसर मिल रहा है। आवेदन की लास्ट डेट भी नजदीक है। फॉर्म भरने के बाद 10-11 जुलाई को जॉब के लिए इंटरव्यू होंगे।

NIELIT भारत सरकार के सूचना और प्रोद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाला प्रमुख संस्थान है। जो मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रोद्योगिक, साइबर सुरक्षा, हार्डवेयर डिजिटल स्किल्स और बढ़ावा देने का कार्य करता है। इसी संस्थान को आईटी में प्रोजेक्ट इंजीनियर और फाइनेंस में रिसोर्स पर्सन की पोस्ट के लिए योग्य उम्मीदवार चाहिए। दोनों पोस्ट को मिलाकर 03 वैकेंसी हैं। फ्रेशर के लिए यह भी यह भर्ती बढ़िया मौका हो सकती है क्योंकि प्रोजेक्ट इंजीनियर की वैकेंसी के लिए कोई अनुभव नहीं चाहिए।
9 जुलाई लास्ट डेट
NEILIT वैकेंसी के लिए योग्यता
- प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग (आईटी): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक की डिग्री इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रनिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/इलेट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की डिग्री या डीओईएसीसी बी-लेवल सर्टिफिकेट हासिल किया हो। एमटेक वाले भी अप्लाई कर सकते हैं, उन्हें प्रेफरेंस दी जाएगी। साथ में कैंडिडेट को VLSI, IoT एंबेडेड सिस्टम , आईटी टेक्नोलॉजी की नॉलेज हो। प्रोगामिंग लैंग्वेज जैसे C+, C++ और पायथन आदि और पोस्ट से जुड़ी अन्य चीजों की जानकारी भी रखते हों।
- रिसोर्स पर्सन (फाइनेंस): मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी. कॉम/एमकॉम की डिग्री के साथ टैली (Tally), डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टेक्सेशन की अच्छी नॉलेज रखते हों। अभ्यर्थी के पास पोस्ट क्वालिफिकेशन फाइनें और अकाउंट्स, के क्षेत्र में 1 साल का अनुभव होना चाहिए।
- उम्र सीमा: आवेदकों की उम्र साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
NEILIT Vacancy 2026: लास्ट डेट
| भर्ती संस्थान | नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) | |
| पोस्ट | प्रोजेक्ट इंजीनियर (IT) और रिसोर्स पर्सन (फाइनेंस) | |
| पदों की संख्या | 03 | |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.nielit.gov.in | |
| फॉर्म भरने की लास्ट डेट | 9 जुलाई 2026 | |
| एज लिमिट | अधिकतम 32 साल | |
| रिक्रूटमेंट का तरीका | ऑफलाइन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। | |
| सैलरी | ₹25000/- रुपये तक | |
| लोकेशन | हैदराबाद | |
| इंटरव्यू की तारीख | 10 और 11 जुलाई 2026 | |
| भर्ती का नोटिफिकेशन |
|
|
| आवेदन करने का लिंक | NIELIT Vacancy 2026 Apply Online |
सेलेक्शन कैसे होगा?
भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक रिक्रूटमेंट के लिए योग्य कैंडिडेट्स का चयन ऑफलाइन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। जो कैंडिडेट्स फॉर्म अप्लाई करेंगे उन्हें 10 और 11 जुलाई को इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इसकी लोकेशन ‘1st फ्लोर, अशोक रघुपति चैंबर्स, 1-10-46/3/22,बेगुमपेट रोड, अपोजिट, प्रकाश नगर मेट्रो स्टेशन, चिकोटी, गार्डन, बेगमपेट, हैदराबाद, तेलंगाना-500016’ है। इंटरव्यू में जो अभ्यर्थी सेलेक्ट उनकी जॉब पोस्टिंग की जाएगी।
अप्लाई कैसे करें?
- इस भर्ती में जो भी उम्मीदवार फॉर्म अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.nielit.gov.in पर जाना होगा।
- यहां होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाएं।
- आपको संबंधित भर्ती की जानकारी मिलेगी। इसी के नीचे Window Advertisement, Recruitment Notice और Apply Now का लिंक मिलेगा। इसपर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर गूगल फॉर्म का लिंक खुल जाएगा। इसमें आपको अपना फुल नेम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जेंडर,कैटेगिरी, पोस्ट अप्लायड, अनुभव की जानकारी लिखकर रिज्यूम अपलोड करना होगा।
- रिज्यूम का साइज 10GB से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
- सबसे लास्ट में सभी डिटेल्स चेक करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपका फॉर्म ऑनलाइन जमा हो जाएगा।
अगर कैंडिडेट्स कोइस भर्ती से जुड़ी से अन्य कोई भी डिटेल्स जाननी है, वो आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी hyderabad@nielit.gov.in पर मेल और 9010404022 पर संपर्क कर सकते हैं।
