NEILIT Vacancy 2026: IT और फाइनेंस वालों के लिए आया भारत सरकार के साथ काम करने का मौका, 10-11 जुलाई को इंटरव्यू – neilit recruitment 2026 for project engineer and resource finance post freshers can also apply check eligibility age salary


New Vacancy 2026 Without Exam: बिना परीक्षा केवल इंटरव्यू देकर आपको भारत सरकार के संस्थान में नौकरी पाने का अवसर मिल रहा है। आवेदन की लास्ट डेट भी नजदीक है। फॉर्म भरने के बाद 10-11 जुलाई को जॉब के लिए इंटरव्यू होंगे।

new jobs 2026 apply
नई नौकरी की अपडेट, (फोटो क्रेडिट- Magnific)
NIELIT Recruitment 2026: बिना कोई परीक्षा दिए आपको भारत सरकार के साथ काम करने का शानदार मौका मिल रहा है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर (IT) और रिसोर्स पर्सन की पोस्ट के लिए वैकेंसी निकाली है। जो अभ्यर्थी योग्य हैं, वो फटाफट ऑफिशियल वेबसाइट www.nielit.gov.in पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। लास्ट डेट बिल्कुल नजदीक आ गई है।

NIELIT भारत सरकार के सूचना और प्रोद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाला प्रमुख संस्थान है। जो मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रोद्योगिक, साइबर सुरक्षा, हार्डवेयर डिजिटल स्किल्स और बढ़ावा देने का कार्य करता है। इसी संस्थान को आईटी में प्रोजेक्ट इंजीनियर और फाइनेंस में रिसोर्स पर्सन की पोस्ट के लिए योग्य उम्मीदवार चाहिए। दोनों पोस्ट को मिलाकर 03 वैकेंसी हैं। फ्रेशर के लिए यह भी यह भर्ती बढ़िया मौका हो सकती है क्योंकि प्रोजेक्ट इंजीनियर की वैकेंसी के लिए कोई अनुभव नहीं चाहिए।

9 जुलाई लास्ट डेट

NEILIT वैकेंसी के लिए योग्यता

  • प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग (आईटी): मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक की डिग्री इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रनिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/इलेट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की डिग्री या डीओईएसीसी बी-लेवल सर्टिफिकेट हासिल किया हो। एमटेक वाले भी अप्लाई कर सकते हैं, उन्हें प्रेफरेंस दी जाएगी। साथ में कैंडिडेट को VLSI, IoT एंबेडेड सिस्टम , आईटी टेक्नोलॉजी की नॉलेज हो। प्रोगामिंग लैंग्वेज जैसे C+, C++ और पायथन आदि और पोस्ट से जुड़ी अन्य चीजों की जानकारी भी रखते हों।
  • रिसोर्स पर्सन (फाइनेंस): मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी. कॉम/एमकॉम की डिग्री के साथ टैली (Tally), डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टेक्सेशन की अच्छी नॉलेज रखते हों। अभ्यर्थी के पास पोस्ट क्वालिफिकेशन फाइनें और अकाउंट्स, के क्षेत्र में 1 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • उम्र सीमा: आवेदकों की उम्र साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

NEILIT Vacancy 2026: लास्ट डेट

भर्ती संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT)
पोस्ट प्रोजेक्ट इंजीनियर (IT) और रिसोर्स पर्सन (फाइनेंस)
पदों की संख्या 03
ऑफिशियल वेबसाइट www.nielit.gov.in
फॉर्म भरने की लास्ट डेट 9 जुलाई 2026
एज लिमिट अधिकतम 32 साल
रिक्रूटमेंट का तरीका ऑफलाइन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
सैलरी ₹25000/- रुपये तक
लोकेशन हैदराबाद
इंटरव्यू की तारीख 10 और 11 जुलाई 2026
भर्ती का नोटिफिकेशन
MSID132229938 NIELIT Recruitment 2026 Notification PDF

आवेदन करने का लिंक NIELIT Vacancy 2026 Apply Online

सेलेक्शन कैसे होगा?

भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक रिक्रूटमेंट के लिए योग्य कैंडिडेट्स का चयन ऑफलाइन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। जो कैंडिडेट्स फॉर्म अप्लाई करेंगे उन्हें 10 और 11 जुलाई को इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इसकी लोकेशन ‘1st फ्लोर, अशोक रघुपति चैंबर्स, 1-10-46/3/22,बेगुमपेट रोड, अपोजिट, प्रकाश नगर मेट्रो स्टेशन, चिकोटी, गार्डन, बेगमपेट, हैदराबाद, तेलंगाना-500016’ है। इंटरव्यू में जो अभ्यर्थी सेलेक्ट उनकी जॉब पोस्टिंग की जाएगी।

अप्लाई कैसे करें?

  • इस भर्ती में जो भी उम्मीदवार फॉर्म अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.nielit.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाएं।
  • आपको संबंधित भर्ती की जानकारी मिलेगी। इसी के नीचे Window Advertisement, Recruitment Notice और Apply Now का लिंक मिलेगा। इसपर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर गूगल फॉर्म का लिंक खुल जाएगा। इसमें आपको अपना फुल नेम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जेंडर,कैटेगिरी, पोस्ट अप्लायड, अनुभव की जानकारी लिखकर रिज्यूम अपलोड करना होगा।
  • रिज्यूम का साइज 10GB से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
  • सबसे लास्ट में सभी डिटेल्स चेक करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका फॉर्म ऑनलाइन जमा हो जाएगा।

अगर कैंडिडेट्स कोइस भर्ती से जुड़ी से अन्य कोई भी डिटेल्स जाननी है, वो आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी hyderabad@nielit.gov.in पर मेल और 9010404022 पर संपर्क कर सकते हैं।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें