Sarkari Naukri 2026: बिना NET भी असिस्टेंट प्रोफेसर की सरकारी नौकरी, 3687 वैकेंसी, न कोई फीस-न एग्जाम – assistant professor rectuitment 2026 notification to fill total 3687 posts also without net subject wise vacancies
Bihar Assistant Professor Recruitment 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी के लिए नेट क्वालीफाई करने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। बिहार की 10 यूनिवर्सिटीज में बिना नेट वालों को भी आवेदन करने का मौका दिया गया है। न कोई एग्जाम होगा और न कोई फीस है। आवेदन 15 जुलाई तक चलेंगे।
बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर भर्ती 2026 (फोटो सोर्स- Magnifick)
Govt Job News: असिस्टेंस प्रोफेसर की बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार में 10 यूनिवर्सिटीज में 3600 से ज्यादा असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने का सुनहरा मौका है। जिन उम्मीदवारों का यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) क्वालीफाई नहीं है, उन्हें भी आवेदन करने का मौका दिया गया है।
15 जुलाई तक भरें फॉर्म
बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी कमीशन (BSUSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस सरकारी भर्ती अभियान के माध्यम से कॉन्ट्रेक्चुअल फैकल्टी की कुल 3687 रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार HED Bihar Samarth portal के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 तक चलेगी।
कोई एप्लीकेशन फीस नहीं
उम्मीदवार बिना कोई आवेदन शुल्क दिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का मकसद बिहार के 10 राज्य विश्वविद्यालयों और 211 नए बने राजकीय डिग्री कॉलेजों में कॉन्ट्रैक्चुअल फैकल्टी के पदों को भरना है। इस भर्ती में आर्ट्स और ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के छह विषय शामिल हैं। BSUSC ने अंग्रेजी, इतिहास, हिंदी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र में रिक्तियों की सूचना दी है। अंग्रेजी में सबसे ज्यादा पद हैं।
सब्जेक्ट वाइज असिस्टेंट प्रोफेसर के पद
विषय
खाली पद
अंग्रेजी
674 पद
इतिहास
662
हिंदी
625
अर्थशास्त्र
597
पॉलिटिकल साइंस
596
सोशल साइंस
533
कुल संख्या
3687
कौन कर सकता है अप्लाई?
शैक्षणिक योग्यता: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
आरक्षित वर्ग को छूट: बिहार के SC, ST, BC, EBC और PwD उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स में छूट देकर इसे 50 प्रतिशत किया गया है।
बिना NET वालों को भी मौका: आवेदकों का UGC NET, CSIR NET या Bihar SET पास होना भी जरूरी है। हालांकि, UGC 2009 या 2016 के नियमों के तहत PhD करने वाले उम्मीदवारों को NET की जरूरत से छूट दी गई है। यानी जिन उम्मीदवारों का नेट क्वालीफाई नहीं हुआ है, वे भी इस सरकारी नौकरी का फॉर्म भर सकते हैं।
आयु सीमा: आवेदकों की न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए, जबकि 1 अगस्त, 2026 को अधिकतम उम्र सीमा 43 साल होगी। भर्ती नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को उम्र में छूट मिलेगी।
असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी कैसे मिलेगी?
चयन प्रक्रिया में एकेडमिक असेसमेंट और इंटरव्यू-सह-डेमोंस्ट्रेशन शामिल होगा। एकेडमिक क्वालिफिकेशन के लिए 88 अंक होंगे, जबकि इंटरव्यू-सह-डेमोंस्ट्रेशन के लिए बाकी 12 अंक होंगे।
बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 की जरूरी जानकारी
20 जुलाई से शुरू होंगे इंटरव्यू
भर्ती शेड्यूल के अनुसार, इंटरव्यू 20 जुलाई, 2026 से 27 जुलाई, 2026 तक होंगे। मेरिट लिस्ट 29 जुलाई, 2026 को जारी की जाएगी। चुने गए उम्मीदवारों को कॉलेज अलॉटमेंट और जॉइनिंग 7 अगस्त, 2026 तक पूरी करने की योजना है, जिससे तय समय सीमा के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। बिहार के उच्च शिक्षा संस्थानों में कॉन्ट्रैक्ट पर असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर नियुक्ति चाहने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन और ऑनलाइन आवेदन की सुविधा HED बिहार समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध है।
लेखक के बारे मेंअमन कुमारअमन कुमार, डिजिटल में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रॉड्यूसर पद पर हैं। शिक्षा और रोजगार जगत की खबरों के अनुभवी लेखक अमन को न्यूज वर्ल्ड में करीब 10 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है। वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। साल 2015 में साधना न्यूज चैनल से अपने करियर की शुरुआत करते हुए टीवी चैनल आउटपुट डेस्क और ‘मानव को शांति कहां’ मासिक पत्रिका से लेखन शैली को समझा। इसके बाद लाइव न्यूज हिंदी (लाइव इंडिया), जनसत्ता.कॉम, आजतक जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहकर ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे। कई साल के अनुभव से अमन पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं। अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं। उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है।
अमन, शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों जैसे स्कूल-कॉलेज एडमिशन, बोर्ड परीक्षा, प्रवेश परीक्षा, सरकारी नौकरी, सरकारी रिजल्ट, कॉम्पिटिटिव एग्जाम, करियर टिप्स एंड ऑप्शंस, करेंट अफेयर्स, जनरल नॉलेज, सक्सेस स्टोरीज समेत कई टॉपिक्स पर गहरी सोच और समझ के साथ व्यापक कवरेज करते हैं। टीचर्स, प्रोफेसर्स, एक्सपर्ट्स, करियर काउंसलर की सलाह और टिप्स के जरिए स्कूल की खबरों से लेकर IIT-JEE, NEET, GATE, CLAT, CUET जैसे नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम से जुड़े विषयों पर काम करते हैं। इसके अलावा एसससी, यूपीएससी, बैंक, पुलिस समेत भारत और राज्य स्तर की सरकारी नौकरियों के बारे में विस्तार और गहराई से लिखते हैं।
गवर्नमेंट जॉब, प्राइवेट जॉब, स्कूल एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक की फील्ड में काम करते हुए अमन ने भारत के प्रमुख शिक्षा बोर्ड CBSE के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. संयम भारद्वाज, दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन ऑफ एडमिशन्स प्रोफेसर हनीत गांधी और यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार का खास इंटरव्यू कर स्टूडेंट्स के लिए क्वालिटी कंटेंट वाले ऑथेंटिक आर्टिकल्स लिखे हैं। इसके अलावा ABVP और NSUI जैसे छात्र संगठनों के प्रवक्ताओं का इंटरव्यू लिया है। सीबीएसई, रीट, नीट, यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार करते रहे हैं। ताकि उनके टिप्स और सलाह से बाकी युवाओं के करियर को बेहतर बनाने में मदद मिल सके।
दिल्ली में जन्मे अमन कुमार की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है। इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में B.A. ऑनर्स की डिग्री हासिल की। फिर डीयू के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। उसके बाद गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है। ये डिग्रियां अमन को हिंदी पत्रकारिता की वो एक्सपर्टीज देती हैं जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल (5 Ws+1H) यानी क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के पैमानों के आधार पर न्यूज राइटिंग के लिए जरूरी हैं… और पढ़ें