उत्तर बस्तर में खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई पहचान, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का काम पूरा जल्द होगा उद्घाटन


multipurpose mini stadium completed

सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का काम पूरा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

कांकेर : उत्तर बस्तर कांकेर में नक्सलवाद की समाप्ति के बाद अब खेल प्रतिभा को निखारने विस्तार किया जा रहा है. पहली बार उत्तर बस्तर के आदिवासी अंचल के बच्चों को एक सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम की सौगात मिलने जा रही है. कुछ दिनों बाद इस स्टेडियम को प्रशासन को हैंडओवर कर दिया जाएगा.यह स्टेडियम केवल बच्चों के खेल का मैदान नहीं बल्कि उनकी प्रतिभा का मंच होगा.जिसे जल्द ही राज्य सरकार शुभारंभ कर खिलाड़ियों के लिए खोला जाएगा.

खेल ने दहशत को किया फेल
उत्तर बस्तर कांकेर में दशकों से नक्सलवाद काबिज रहा. नक्सलवाद ने विकास और भविष्य की नींव को ही खोखला कर दिया था. समय बदला और नक्सलवाद समाप्त हो गया. अब उत्तर बस्तर के इलाकों में भविष्य को संवारने के लिए कदम आगे बढ़ने शुरू हो गए हैं. शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रयास के बाद अब खेल प्रतिभा को निखारने के लिए काम किया जा रहा है. खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल मैदान की तलाश अब पूरी हो गई है. कांकेर शहर के मिनी स्टेडियम को फुटबॉल क्रिकेट, सहित अन्य खेल प्रतिभाओं के लिए तैयार किया गया है. जो खिलाड़ियों के लिए एक नया खेल का मंच होगा.

multipurpose mini stadium completed

मल्टीपर्पज मिनी स्टेडियम का काम पूरा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

10 करोड़ की लागत से तैयार हुआ स्टेडियम

लगभग 10 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार हुए इस खेल मैदान से ना सिर्फ खेल प्रतिभाओं को निखारने की तैयारी है बल्कि आदिवासी अंचल के बच्चों को तैयारी करने के लिए अच्छा वातावरण मिलेगा. इस स्टेडियम में फुटबॉल, क्रिकेट सहित अन्य खेल होंगे. स्टेडियम को लेकर स्थानीय कोच का कहना है कि बरसों से उत्तर बस्तर इलाके के बच्चे मिट्टी, मुरुम पथरीले मैदानों पर खेल रहे हैं,लेकिन अब उन्हें तैयारी करने का मौका मिलेगा.

उत्तर बस्तर में खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई पहचान (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

बेहतर खेल मैदान नहीं मिलने के कारण खिलाड़ियों की प्रतिभा दब जाती है. लेकिन शासन और प्रशासन की यह सौगात खिलाड़ियों को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने में कारगर साबित होगी. जो आने वाले समय में बच्चों की खेल के प्रति रुचि भी बढ़ाएगी- सतीश यादव, फुटबॉल कोच

fully equipped stadium in Kanker

खिलाड़ियों को मिलेंगी सहूलियत (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

वहीं इस मामले में कांकेर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर का कहना है कि लंबे समय से इंडोर स्टेडियम का कार्य अधूरा था जिसे पूरा करने के साथ-साथ अन्य खेलों के लिए भी मैदान तैयार किया गया है.

fully equipped stadium in Kanker

कांकेर में सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

इस खेल मैदान का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है. जल्द ही इसका शुभारंभ कर बच्चों के लिए इसे खोल दिया जाएगा. इस खेल मैदान से स्थानीय स्तर पर छिपी हुई कई प्रतिभाएं सामने आएंगी- नीलेश क्षीरसागर,कलेक्टर

इस खेल मैदान से अब खिलाड़ियों को बड़ी आस है कि आने वाले समय में खेलों के प्रति लोगो की रुचि बढ़ेगी. साथ ही साथ उत्तर बस्तर अब खेलों में अपनी अलग पहचान बनाएगा.

दिल को चुभ गई बात और बुजुर्ग ने उठा लिया घातक कदम, गम में डूबा हंसता खेलता परिवार

फर्जी ई-चालान का साइबर जाल, एक क्लिक से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता

जगदलपुर में खुली अत्याधुनिक कैथ लैब, अब बस्तर के हृदय रोगियों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर



Leave a Comment