Ind Vs Eng:श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेल बनाया कौन सा रिकॉर्ड? इस पूर्व कप्तान को पीछे छोड़ा – India Vs England: Shreyas Iyer Breaks Record Of Scoring Most Runs For India In A T20i Series In England


श्रेयस अय्यर इंग्लैंड में एक टी20 सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ब्रिस्टल में चौथे टी20 में 80 रन की पारी खेल सूर्यकुमार यादव के 2022 के रिकॉर्ड को तोड़ा।


India vs England: Shreyas Iyer Breaks Record Of Scoring Most Runs For India In A T20I Series In England

श्रेयस अय्यर
– फोटो : IANS



विस्तार

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सिा है। अय्यर अब इंग्लैंड की धरती पर किसी द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में अय्यर ने भारतीय टीम के लिए 80 रनों की शानदार पारी खेली। भारत के लिए इस मुकाबले में अय्यर की इस 80 रनों की पारी की बदौलत मौजूदा सीरीज में उनके कुल रनों की संख्या 190 पहुंच गई है।




Leave a Comment