Government Jobs 2026 Form Last Date: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए यह हफ्ता बेहद अहम है। एफकैट, नेवी, रेलवे, हाई कोर्ट समेत विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकली हैं, जिसकी लास्ट डेट 21 जून तक या इससे पहले ही समाप्त हो रही है। ऐसे में फटाफट एप्लिकेशन प्रोसेस पूरा कर लें।

UPSSSC लोअर पीसीएस भर्ती 2026
यूपी में अधिकारी बनने का शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा लोअर पीसीएस भर्ती के फॉर्म लिए जा रहे हैं। इस भर्ती में सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (ग्रेजुएट लेवल) मुख्य परीक्षा के जरिए चयन होगा। राज्य के निदेशालय कोषागार, सहकारी समितियां, कृषि उत्पादन मंडी, नगर निकाय निदेशालय और अन्य विभागों में 2516 पदों पर भर्ती होगी।
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का ग्रेजुएट होना चाहिए, साथ में पीईटी 2025 का स्कोर कार्ड होना भी आवश्यक है। कुछ पदों के लिए अलग योग्यता भी मांगी गई है। आवेदकों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं फॉर्म भरने के दौरान आपको 25 रुपये एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। आवेदन की लास्ट डेट 18 जून है।(फोटो क्रेडिट- magnific)
AFCAT 02/2026 फॉर्म लास्ट डेट
इंडियन एयरफोर्स में ऑफिसर बनना चाहते हैं, तो एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) इसका बेहतरीन रास्ता है। अभी इसके फॉर्म भी निकले हुए हैं। AFCAT 02/2026 के जरिए फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल, नॉन टेक्निकल) दोनों ब्रांचों में 379 पदों वैकेंसी निकाली गई हैं। ऐसे में जो भी कैंडिडेट्स वायुसेना में भर्ती होने के इच्छुक हैं, वो अप्लाई कर सकते हैं। एप्लिकेशन की विंडो 19 जून को बंद हो रही है। इस तारीख तक या इससे आप कभी भी आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर फॉर्म भर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट- Pexels)
बिहार पुलिस ASI भर्ती 2026
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा सहायक अवसर निरीक्षक (तकनीकी) के पदों पर आवेदन लिए जा रहे हैं। जो अभ्यर्थी पुलिस की सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह भर्ती महत्वपूर्ण हो सकती है। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 22 पदों पर वैकेंसी आई है।
जिन अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलीटेक्निक संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स एंव कम्युनिकेशन या इलेक्ट्रॉनिक्स एंव टेली कम्युनिकेशन/ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इलेक्ट्रीकल एंव इलेक्ट्रॉनिक्स में से किसी एक विषय में तीन सालों का डिप्लोमा कोर्स में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल हों। (एससी/एसटी सदस्यों के लिए 45 प्रतिशत अंक भी मान्य होंगे), वो अप्लाई कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट- Pexels)
इंडियन नेवी बीटेक एंट्री 2026
इंडियन नेवी में जेईई मेन 2026 वालों के लिए स्पेशल एंट्री निकली है। नेवी ने 10+2 बीटेक कैडेट एंट्री स्कीम (परमानेंट कमीशन) कोर्स -जनवरी 2027 के लिए 60 रिक्तियां घोषित की हैं। जिन कैंडिडेट्स ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ (PCM) स्ट्रीम में न्यूनतम 70 प्रतिशत कुल नंबर हासिल किए हैं। साथ में उनके 10वीं और 12वीं में 50 प्रतिशत अंक हों और जेईई मेन 2026 (बीई/बीटेक) एग्जाम क्वलिफाई किया हो, वो अप्लाई कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को बिना किसी लिखित परीक्षा के जेईई रैंक के आधार पर एसएसबी शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। नौसेना की इस एंट्री में अभ्यर्थी लास्ट डेट 18 जून 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट- Pexels)
यूपी सेवायोजन विभाग MTS भर्ती 2026
उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 50 पदों पर वैकेंसी निकली है। यह भर्ती यूपी के सभी जनपदों के लिए आई है, जिसके लिए 8वीं तक पढ़े-लिके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सैलरी ₹10001-₹20000 तक मिलेगी। आवेदकों की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक हो। इस भर्ती में योग्य अभ्यर्थी लास्ट डेट 16 जून 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट- magnific)
हाई कोर्ट भर्ती 2026 अप्लाई
हाई कोर्ट में भी नौकरी पाने का बढ़िया अवसर है। इलाहाबाद हाई कोर्ट में रिव्यू ऑफिसर, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर और कंप्यूटर असिस्टेंट के पद भरे जा रहे हैं। 543 रिक्तियां निकली हुई हैं, जिसके लिए योग्य कैंडिडेट्स 21 जून 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने के लिए बैचलर की डिग्री, कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा, ओ लेवल सर्टिफिकेट या CCC सर्टिफिकेट मांगा गया है। साथ में इंग्लिश कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड भी आती हो। जो अभ्यर्थी यह नौकरी पाना चाहते हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट examinationservices.nic.in पर फॉर्म फिलिंग का प्रोसेस पूरा कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट- magnific)
रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026
रेलवे में जॉब ट्रेनिंग के लिए अप्रेंटिस करना चाहते हैं, तो आरआरसी एसईसीआर (RRC SERC) नागपुर ट्रेड अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। यहां 1079 सीटों पर अप्रेंटिसशिप के लिए युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। जिन अभ्यर्थियों ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पूरी की हो और संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट हासिल किया हो वो अप्लाई कर सकते हैं। उनकी एज लिमिट 15 से 24 वर्ष तक होनी चाहिए। अंतिम तिथि 18 जून तक आवेदन करने का मौका है। इसके बाद एप्लिकेशन विंडो क्लोज हो जाएगी। (फोटो क्रेडिट- Pexels)
