मध्य प्रदेश में वनरक्षक भर्ती ने सबको चौंकाया, सरकारी नौकरी पाने पहुंची सिर्फ एक अभ्यर्थी, हुआ चयन


SIDHI FOREST GUARD RECRUITMENT

सीधी वन रक्षक भर्ती ने सबको चौंकाया (Etv Bharat)

सीधी : सरकारी नौकरी के लिए युवाओं में भारी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है, लेकिन इससे उलट सीधी जिले में वनरक्षक भर्ती के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पिछड़ी आदिम जनजाति बैगा, भारिया व सहरिया समुदाय के लिए निकाली गई विशेष भर्ती में 8 पदों के लिए प्रदेशभर से पात्र अभ्यर्थियों को बुलाया गया, लेकिन चयन प्रक्रिया में सिर्फ एक अभ्यर्थी ही उपस्थित हुई.

इस मामले में सबसे हैरानी की बात तो यह है कि एकमात्र अभ्यर्थी जो यहां पहुंची है, वह भी सीधी जिले की नहीं है बल्कि उमरिया जिले की निवासी थी. नियमानुसार शारीरिक परीक्षण और पैदल चाल परीक्षा पूरी करने के बाद उसका चयन कर लिया गया, जबकि 7 पद रिक्त रह गए.

8 पदों के लिए 25 अभ्यर्थियों को होना था उपस्थित

वन विभाग के अनुसार वर्ष 2026 की विशेष भर्ती प्रक्रिया के तहत वन मंडल सीधी में कुल मिलाकर 8 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. इनमें से 5 पद ओपन (जनजातियों के लिए), 1 पद भूतपूर्व सैनिक व 2 पद होमगार्ड स्वयंसेवी नगर सैनिक के लिए आरक्षित किए गए थे. जहां ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में कुल 25 पात्र अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण, शारीरिक मापजोख और पैदल चाल परीक्षा के लिए कॉल लेटर जारी किए गए थे.

8 पदों के लिए 25 अभ्यर्थियों को होना था उपस्थित, पहुंची केवल एक (Etv Bharat)

भर्ती के लिए पहुंची एकमात्र अभ्यर्थी का हुआ चयन

प्रधान मुख्य वन संरक्षक, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और पात्रता परीक्षण के लिए समिति गठित की गई थी. वन मंडल रीवा व सीधी के अधिकारियों की मौजूदगी में 23 जून को चयन प्रक्रिया आयोजित की गई. हालांकि, निर्धारित तिथि पर केवल एक महिला अभ्यर्थी ही उपस्थित हुई. शासन के भर्ती नियमों के अनुसार महिला अभ्यर्थी को 15 किलोमीटर और पुरुष अभ्यर्थी को 25 किलोमीटर की पैदल चाल पूरी करनी थी, जिसमें उपस्थित एकमात्र महिला अभ्यर्थी ने सभी निर्धारित प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक पूरी कीं गई है,जिसके बाद उसका चयन कर लिया गया.

ONE CANDIDATE APPEARED FOREST GUARD

भर्ती के लिए पहुंची एकमात्र अभ्यर्थी का हुआ चयन (Etv Bharat)

यह भी पढ़ें-

सीधी में ऑन ड्यूटी SI पर टांगी-हंसिया से जानलेवा हमला, गंभीर घायल, 5 थानों की पुलिस तैनात

सीधी में बोरी में बंद मिला अधजला शव, इलाके में फैली सनसनी, फॉरेंसिक जांच शुरू

वन मंडल अधिकारी प्रीती अहिरवार ने बताया, ” पूरी चयन प्रक्रिया शासन के निर्धारित नियमों के अनुसार ही संपन्न कराई गई. ऑनलाइन प्रक्रिया में 25 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन केवल एक अभ्यर्थी ही उपस्थित हुई, इसलिए उसी का चयन किया गया है.

सरकारी नौकरी के लिए जद्दोजहद करते हैं युवा, फिर यहां क्या हुआ?

इस भर्ती की इसलिए भी चर्चा है क्योंकि सरकारी नौकरी के लिए युवा काफी जद्दोजहद करते हैं. इसी वजह से युवाओं की बढ़ती रुचि के बीच बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया गया था, जिसमें अधिकांश अभ्यर्थियों के अनुपस्थित रहने से 7 पद अभी भी बचे रह गए, जो प्रशासन और संबंधित समुदायों के लिए भी विचार का विषय बन गया है.



Leave a Comment