न बंगला, न क्रिमिनल केस, एक कार और बाइक के मालिक हैं बांकीपुर से BJP प्रत्याशी अभिषेक बंटी, जानिए इनकी संपत्ति – abhishek kumar sinha bunty net worth bjp bankipur candidate assets details no bungalow no criminal case


Abhishek Bunty Election Affidavit: बांकीपुर में बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक बंटी न अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उन्होंने अपने शपथ पत्र में अपनी संपत्ति और खुद के जुड़ी जानकारी के बारे में बताया है। उनके ऊपर कोई केस नहीं है।

Abhishek Bunty Election Affidavit
जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, बीच में बांकीपुर से बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक बंटी और सीएम सम्राट चौधरी
पटना: राजधानी पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए बीजेपी के प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ अभिषेक बंटी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। 26 साल से बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले अभिषेक बंटी पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। गुरुवार को सीएम सम्राट चौधरी, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सहित एनडीए के नेताओं की मौजूदगी में अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी ने अपना पर्चा दाखिल किया था। इस दौरान उन्होंने अपने शपथ पत्र में अपनी संपत्ति की भी जानकारी दी। बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक बंटी ने बताया कि उनके पास न खुद का कोई बंगला है और ना ही उन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज है।

मैट्रिक पास अभिषेक बंटी, कोई क्रिमिनल केस नहीं, न मकान

बांकीपुर में बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी ने अपने चुनावी हलफनामे (शपथ पत्र) में बताया कि वो मैट्रिक पास हैं। उनके पास खुद का कोई बंगला नहीं। ना ही उनके खिलाफ किसी थाने में कोई आपराधिक मामला दर्ज है। अभिषेक बंटी के हलफनामे के मुताबिक, वो अपने पास 70 हजार रुपये कैश में रखते हैं। जबकि उनके बैंक खातों में 29 हजार रुपये हैं।

अभिषेक बंटी ने निर्वाचन आयोग को बताया है कि उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है, ना ही खुद का मकान, न खेती के लिए जमीन और न ही कमर्शियल जमीन।

Abhishek Bunty

42 साल अभिषेक बंटी पर 10 लाख का लोन, कुल सपत्ति 19.60 लाख

41 वर्षीय अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ अभिषेक बंटी ने अपने चुनावी हलफनामें अपनी कुल संपत्ति का मूल्य लगभग 19.60 लाख रुपये बताया है। इसमें 11 ग्राम सोने की अंगूठी और चेन भी शामिल है। बांकीपुर बीजेपी प्रत्याशी ने घोषणा की है कि उनके ऊपर 10 लाख रुपये का कर्ज है, जो उन्होंने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से लोन के रूप में लियाहै।

कार और बाइक के मालिक हैं अभिषेक

पटना के वेस्ट आनंदपुरी में मंदिर मार्ग पर रहने वाले अभिषेक बंटी ने निर्वाचन आयोग को दिए अपने चुनावी शपथ पत्र में बताया है कि उनकी सालाना आय 4.98 लाख रुपये के करीब बताई है, जो व्यापार से आती है।

अभिषेक सिन्हा के पास 2018 में खरीदी गई एक होंडा की कार और एक मोटरसाइकिल है, जो पिछले साल खरीदी थी। उनकी पत्नी के नाम पर कोई वाहन नहीं है।

BJP Abhishek Bunty

बांकीपुर में किस-किस के बीच मुकाबला?

अभिषेक बंटी का मुख्य मुकाबला जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर और राजद की रेखा गुप्ता से माना जा रहा है। इस सीट पर तेज प्रताप यादव ने भी वीणा मानवी के रूप में अपना प्रत्याशी उतारा है। बता दें, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनन के बाद दिए इस्तीफे से ये सीट खाली हुई है। बांकीपुर सीट पर30 जुलाई को वोटिंग होगी।

सुधेंद्र प्रताप सिंह

लेखक के बारे मेंसुधेंद्र प्रताप सिंहसुधेंद्र प्रताप सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह 2020 में नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राज्य टीम में बिहार-झारखंड और राजस्थान के लिए काम करते हैं। पत्रकारिता की शुरुआत अखबार में रिपोर्टिंग से की। बीते 14 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह न्यूज18 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका में कार्यरत थे।

बिहार की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना सुधेंद्र प्रताप की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 14 साल से कार्यरत
सुधेंद्र प्रताप सिंह ने साल 2012 में लोकल न्यूज पेपर से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद कल्पतरु एक्सप्रेस अखबार में संपादकीय डेस्क पर काम किया। हिंदुस्तान समाचार पत्र में रिपोर्टिंग की। इसके बाद 2014 में आईबीएन खबर डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। फिर न्यूज18 हिंदी में सेंट्रल डेस्‍क पर काम किया। वर्तमान में नवभारत टाइम्‍स वेबसाइट के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

सुधेंद्र प्रताप सिंह ने साल 2008 में प्रतिष्ठित डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से अंग्रेजी में पोस्‍ट ग्रेजुएशन (MA) किया है।इसके बाद साल 2011 में केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्‍ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है।… और पढ़ें