हरियाणा के यहां निकली 93 पदों पर बड़ी भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सीधी नौकरी !


Udaipur Times, Haryana Jobs : हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में बेरोजगार युवा और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बिना परीक्षा के सीधी भर्ती निकली है। हरियाणा में महेंद्रगढ़ के नारनौल में महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज, कोरियावास के अधीन राव तुलाराम अस्पताल ने डॉक्टरों और मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए चिकित्सा क्षेत्र में भर्ती निकाली है। 

डॉक्टरों और मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए यहां सीनियर रेजिडेंट 59 पद, जूनियर रेजिडेंट 19 तथा ट्यूटर/डेमोनस्ट्रेटर 15 समेत कुल 93 पदों पर भर्ती आई है।

जानकारी के अनुसार यह पूरी भर्ती अनुबंध एवं टेन्योर आधार पर होने वाली है तो जो भी इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करना चाहता है वो निर्धारित तिथियों तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होने वाली है और उम्मीदवारों का चयन सीधे तौरपर होने वाला है। Narnaul Medical College

शैक्षणिक योग्यता

जूनियर रेजिडेंट और ट्यूटर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता : NMC/MCI मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री तथा वैध मेडिकल पंजीकरण 

सीनियर रेजिडेंट शैक्षणिक योग्यता : MBBS के साथ संबंधित विषय में MD, MS अथवा DNB डिग्री  Haryana Jobs

डेमोनस्ट्रेटर पद शैक्षणिक योग्यता : MSC (मेडिकल) के साथ PHD धारक उम्मीदवार 

आयु सीमा 22 से 45 वर्ष 

आरक्षित वर्ग के हरियाणा निवासी अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतनमान

सीनियर रेजिडेंट को वेतनमान : प्रथम वर्ष 67,700 रुपये, द्वितीय वर्ष 69,700 रुपये और तृतीय वर्ष 71,800 रुपये मूल वेतन के साथ NPA, DA और अन्य भत्ते का लाभ 

जूनियर रेजिडेंट को वेतनमान : 56,100 रुपये मूल वेतन तथा अन्य अनुमन्य भत्ते मिलेंगे। ट्यूटर/डेमोनस्ट्रेटर को PGIMS रोहतक के नियमानुसार वेतन और भत्तेGovernment Jobs

आवेदन पत्र शहीद हसन खान मेवात राजकीय मेडिकल कॉलेज, नलहड़ की वेबसाइट से डाउनलोड कर आवश्यक दस्तावेजों सहित निदेशक कार्यालय, महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं राव तुलाराम अस्पताल, कोरियावास में जमा कराने होंगे।



Leave a Comment