फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने समापन की ओर है, आज हुए क्वार्टर फाइनल मैच में को जीतकर फ्रांस ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. मोरक्को हारकर बाहर हो गई है. पूरे मुकाबले में फ्रांस हावी रही, मोरक्को एक भी गोल नहीं कर सकी. मैच का पहला गोल किलियन एम्बाप्पे ने दूसरे हाफ में दागा था, जबकि पहले हाफ में उनसे एक पेनल्टी मिस हुई थी.
किलियन एम्बाप्पे से मिस पेनल्टी
पहला हाफ रोमांचक रहा, कई मौके बने लेकिन गोल नहीं हो सके. पहले हाफ के खत्म होने तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी थी, जबकि फ्रांस के पास 24वें मिनट में बढ़त हासिल करने का अच्छा मौका आया था. किलियन एम्बाप्पे को टैकल करते हुए मोरक्को के डिफेंडर ने उन्हें डी के अंदर गिरा दिया था, जिससे उन्हें पेनल्टी मिली. लेकिन एम्बाप्पे ने पेनल्टी मिस कर दी.
दूसरे हाफ में फ्रांस ने 6 मिनट के अंदर 2 गोल दाग दिए. पहला गोल किलियन एम्बाप्पे ने किया. उन्होंने 60वें मिनट में मैच का पहला गोल मारा. इसके बाद 66वें मिनट में फ्रांस का दूसरा गोल आया.
ओउस्माने डेम्ब्ले ने 66वें मिनट में गोल कर फ्रांस को 2-0 की बढ़त दिलाई. इसके बाद कोई गोल नहीं हुआ और फाइनल सीटी बजने के साथ फ्रांस ने 2-0 से मैच जीत लिया. मोरक्को का वर्ल्ड कप जीतना का सपना टूट गया. फ्रांस ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है.
यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं FIFA का यह नियम? एक नहीं, होते हैं 2 फाइनल; जानें क्रिकेट विश्व कप से कितना है अलग
Encore un peu plus près… 🇫🇷💪🏽🙏🏽 pic.twitter.com/Tkjh8SM0ME
— Kylian Mbappé (@KMbappe) July 9, 2026
कब है फ्रांस का सेमीफाइनल मैच?
फ्रांस फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है, जहां उनका सामना स्पेन या बेल्जियम में से किसी के साथ होगा. स्पेन बनाम बेल्जियम मैच आज रात 12:30 बजे है, जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में फ्रांस से भिड़ेगी. फ्रांस का सेमीफाइनल मैच भारतीय समयनुसार बुधवार, 15 जुलाई को 12:30 AM बजे से होगा.
यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल संन्यास के बाद क्या नेमार का क्लब करियर भी अब खतरे में, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट