Jobs in Honda: होंडा में नौकरी के लिए हो जाएं तैयार, प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए कंपनी निकालेगी 3800+ जॉब्स – honda will recruit 3800 jobs in india by 2028 for increase 2 wheeler production unit


New Jobs Update: टू व्हीलर कंपनी होंडा में आने वाले समय में बड़ी भर्ती निकलने वाली है। कंपनी अपनी टू व्हीलर प्रोडक्शन यूनिट को बढ़ाने के लिए 3800+ नई जॉब्स निकालेगी।

honda me bharti 2026
होंडा में नौकरियां, (फोटो क्रेडिट- Pexels)
Honda Recruitment: होंडा भारत में अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी बड़े स्तर पर लोगों की भर्ती भी करेगी। अगर आप भी नई जॉब की तैयारी कर रहे हैं, तो आने समय में होंडा कंपनी में आपके लिए जॉब के बड़े मौके उपलब्ध हो सकते हैं। कंपनी अपनी अलग-अलग ब्रांचों 3800+ से ज्यादा लोगों को नौकरियों पर रखेगी। इससे संबंधित जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की जाएंगी।

दरअसल, होंडा की 2 व्हीलर इंडियन ब्रांच होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) अपने 2 दोपहिया वाहन की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने जा रहा है। जिससे देश की घरेलु मांग पूरी करने के साथ कंपनी विदेश में भी अपनी सप्लाई को बढ़ाया जा सके। इसके लिए कंपनी अपनी फैक्ट्रियों को अपग्रेड करने के लिए बड़ा इनवेस्टमेंट कर रही है। नए निवेश और प्रोडेक्शन बढ़ने के साथ कंपनी नई हायरिंग भी निकालेगी। होंडा के प्रेसिडेंट और सीईओ सुत्सुमु ओतानी का कहना है कि कंपनी के नए विस्तार की वजह से भारत में 3800+ से अधिक नई जॉब्स निकलेंगी।

एक्सपोर्ट बढ़ने के कारण फैसला

होंडा इंडिया का प्रोडक्शन में समय के साथ तेजी से बढोत्तरी हो रही है। वर्तमान में होंडा इंडिया दुनियाभर के 65 देशों में अपने टू व्हीलर्स को एक्सपोर्ट करती है। इसमें जापान और यूरोप के बड़े मार्केट भी हैं। जहां कंपनी की गाड़ियो की स्पलाई यूनिट्स तेजी से बढ़ी हैं। 2024 में होंडा इंडिया ने 3.6 लाख यूनिट एक्सपोर्ट कीं, जो 2025 बढ़कर 5 लाख से ज्यादा हो गईं। वहीं इस साल 2026 में यह आंकडा 6.2 लाख तक पहुंच गया है। लगातार मुनाफे और बढ़ते एक्सपोर्ट के कारण कंपनी भारत की ब्रांच पर ज्यादा फोकस कर रही है।

प्रोडक्शन बढ़ाने पर जोर

होंडा की अभी भारत में चार बड़ी फैक्ट्रियां मौजूद हैं। ये मानेसर (हरियाणा), राजस्थान के टपुकारा, कर्नाटक के नरसापुरा, गुजरात के विट्ठलपुरा में काम कर रही है। कंपनी की ये चारों ब्रांच मिलकर 60 लाख से ज्यादा दोपहरिया वाहन बना सकती हैं। लेकिन कंपनी के नए लक्ष्यों को देखते हुए अब 20 लाख ज्यादा यूनिट्स बनानी होंगी। इसके लिए खासतौर से राजस्थान और गुजरात के प्लांट्स पर ज्यादा इनवेस्टमेंट की जा रही है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल की भी रणनीति

होंडा की टू व्हीलर मार्केट विजन में इलेक्ट्रिकल गाड़िया पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। ओतानी का कहना है कि ईवी कंपनी के विजन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मार्केट की डिमांग और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के हिसाब से कंपनी अपनी ईवी व्हीकल के पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने पर काम कर रही है। इसके लिए कंपनी पेट्रोल, इलेक्ट्रिफिकेशन और वैकल्पिक ईंधन तीनों पर काम कर रही है।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें