कल का मौसम 11 जुलाई: 19 घंटे के अंदर 20 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 80 की रफ्तार से हवा; IMD अपडेट – tomorrow weather 11 july 2026 thunderstorm and heavy rain alert in 20 states within 19 hours wind speed up to 80 kmph delhi up bihar mp temperature


देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 11 जुलाई को यूपी, दिल्ली, बिहार सहित 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है। भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Weather Tomorrow 11 July
कल का मौसम कैसा रहेगा 11 जुलाई
कल का मौसम 11 जुलाई 2026: देश में मानसून की तेज रफ्तार अब आसमानी आफत बनकर गिर रही है। इधर मौसम विभाग ने कल यानी 11 जुलाई के लिए दिल्ली, यूपी, सहित 20 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। लोगों को बेहद सावधान रहने की सलाह दी गई है। उत्तर भारत में जहां भारी बारिश और आंधी का सबसे अधिक प्रहार देखा जा रहा है, वहीं पूर्वी भारत में भी बारिश-तूफान का कहर देखा जा रहा है। मछुआरों को समुद्री इलाके से हटकर सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। वहीं किसानों को खुले खेतों में जाने से बचने से परहेज करने के लिए कहा गया है।

वहीं, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन के चलते यात्रा करने में लोगों को परेशानी आ रही है। यात्रा करने से पहले एक बार मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। इसके अलावा पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकता है। वहीं, मध्य उत्तर प्रदेश के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र मौजूद है। इसके साथ ही गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 11 जुलाई को देश के अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा। हम जिलावार भी बारिश का हाल बताएंगे।

देश के 20 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक देश के 20 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, त्रिपुरा, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलेगा। वहीं, कुछ राज्यों में बड़े-बड़े आकार के ओले पड़ने की आशंका है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

  • दिल्ली(11 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 11 जुलाई को एक बार फिर से भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, दिल्ली में 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

  • उत्तर प्रदेश(11 जुलाई-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, बहराइच, बलरामपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बाराबंकी, मिर्जापुर, सुल्तानपुर, हरदोई, रायबरेली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। लखनऊ में कल यानी 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

  • बिहार(11 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): गोपालगंज, पटना, गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, नालंदा, लखीसराय, गया, अरवल, रोहतास, नवादा, भोजपुर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज और खगड़िया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, पटना में 11 जुलाई कोअधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

  • झारखंड(11-13 जुलाई-बारिश-आंधी की चेतावनी): दुमका, जामताड़ा, देवघर, बोकारो, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, लोहरदगा, हजारीबाग, रांची, रामगढ़, खूंटी, चतरा, गिरिडीह, सिमडेगा, पलामू और गुमला में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं,रांची में कल यानी 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

  • उत्तराखंड(11 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): नैनीताल, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, ऋषिकेश, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, देहरादून में 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पश्चिम बंगाल में कल मौसम कैसा रहेगा

  • पश्चिम बंगाल(11-13 जुलाई-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): बांकुड़ा, कोलकाता, हावड़ा, पुरुलिया, झाड़ग्राम, नदिया, उत्तर 24 परगना, बीरभूम, हुगली, दक्षिण 24 परगना, दार्जिलिंग, कूचबिहार, अलीपुरद्वार और कलिम्पोंग में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, कोलकाता में 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

शहर अधिकतम तापमान(11 जुलाई) न्यूनतम तापमान(11 जुलाई)
दिल्ली 37°C 29°C
मुंबई 31°C 29°C
चेन्नई 36°C 29°C
कोलकाता 32°C 28°C
मुंबई 31°C 29°C
पटना 31°C 27°C
रांची 27°C 24°C
भोपाल 32°C 26°C
जयपुर 36°C 28°C
शिमला 25°C 20°C
नैनीताल 24°C 21°C

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

  • हिमाचल प्रदेश(11 जुलाई-भारी बारिश-तेज हवा का अलर्ट): कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, मंडी, बिलासपुर और सोलन में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा

  • पंजाब(11-12 जुलाई-बारिश-तूफान की संभावना): पटियाला, अमृतसर, बठिंडा, रूपनगर, मोगा, रूपनगर, संगरूर, फाजिलका, होशियारपुर, जालंधर और गुरदासपुर में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

  • राजस्थान(11 जुलाई-बारिश की कोई चेतावनी नहीं): कोटा, करौली, अजमेर, जोधपुर, बूंदी, सवाई माधोपुर, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, फालौदी, बारां और जैसलमेर में तापमान एक बार फिर से चढ़ेगा और भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। वहीं, जयपुर में 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

  • मध्य प्रदेश(11 जुलाई- बारिश-आंधी का अलर्ट): दमोह, मांडला, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, हर्दा, इंदौर, रायसेन, इंदौर, सीधी, शहडोल, उमरिया, ग्वालियर, भिंड और धार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तर से हवा चलेगी। वहीं, भोपाल में 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
संजीव कुमार

लेखक के बारे मेंसंजीव कुमारसंजीव कुमार (सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर)

संजीव कुमार वर्तमान में नवभारत टाइम्स में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वे मई 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 6 साल का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह अमर उजाला, वन इंडिया हिंदी और दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में सेवा दे चुके हैं। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं।

विशेषज्ञता
संजीव कुमार खास तौर पर मौसम की खबर, नेशनल और राजनीति की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं।

पत्रकारिता अनुभव
संजीव कुमार ने पत्रकारिता में स्नातक और मास्टर की डिग्री हासिल करने के बाद अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां उन्होंने हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज, स्पेशल खबरों को यूजर के इंटरेस्ट के अनुसार बनाने के तरीके को बारीकी से समझा। इसके बाद उन्होंने वन इंडिया हिंदी में नेशनल डेस्क पर काम किया। फिर दैनिक जागरण में बिहार-झारखंड की लोकल खबरों पर 1 साल 6 महीने तक काम किया है। इसके बाद नवभारत टाइम्स में पारी की शुरुआत की।

शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले संजीव कुमार ने वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से बैचेलर इन मीडिया साइंस में स्नातक किया। फिर आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी से मास्टर इन मीडिया बिजनेस मैनेजमेंट की भी डिग्री ली। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से संबंधित कई ऑनलाइन कोर्स भी किए हैं।… और पढ़ें