SSC CGL Vacancy: एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट बढ़ी, अभी तक 28 लाख ने भरा फॉर्म, Career Hindi News


SSC CGL Vacancy: एसएससी की ओर से निकाली गई कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) एग्जाम 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। अब इस भर्ती के लिए 25 जून तक आवेदन किया जा सकता है।

ssc cgl last date to apply 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL 2026) परीक्षा की तैयारी कर रहे देश भर के लाखों ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए एक बहुत ही बड़ी और राहत भरी खबर आई है। आयोग ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के कुल 12,256 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जून 2026 तय की गई थी, लेकिन आखिरी दिनों में वेबसाइट पर अनेक कारण कई छात्र अपना फॉर्म जमा नहीं कर पाए थे। छात्रों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए एसएससी ने आधिकारिक नोटिस जारी कर आवेदन की समय सीमा को बढ़ाकर 25 जून 2026 (रात 11:00 बजे) तक करने का फैसला किया है। 22 जून तक 28 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने सीजीएल भर्ती के लिए अप्लाई किया है। पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा अगस्त-सितंबर में, जबकि दूसरे चरण की परीक्षा दिसंबर में प्रस्तावित है।

फीस भुगतान और करेक्शन विंडो की तारीखें भी बदलीं

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 25 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक)

ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 26 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक)

आवेदन पत्र सुधार की नई तिथियां: 1 जुलाई 2026 से 3 जुलाई 2026 तक

शैक्षणिक योग्यता-

जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (जेएसओ) और स्टैटिस्टिकल इनवेस्टिगेटर ग्रेड-॥ को छोड़कर अन्य सभी पदों की योग्यता – किसी भी विषय से ग्रेजुएशन।

जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (जेएसओ) – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री (कक्षा 12 में गणित में न्यूनतम 60% अंक के साथ)

स्टैटिस्टिकल इनवेस्टिगेटर ग्रेड-॥ – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र, सांख्यिकी या गणित अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में स्नातक की डिग्री।

आयु सीमा-

उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए, हालांकि आरक्षित श्रेणियों के छात्रों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 01-08-2026 से होगी।

पद –

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO), असिस्टेंट, इंस्पेक्टर (CGST और सेंट्रल एक्साइज), इंस्पेक्टर (प्रिवेंटिव ऑफिसर), असिस्टेंट इन्फोर्समेंट ऑफिसर (AEO), सब-इंस्पेक्टर CBI, सब-इंस्पेक्टर नारकोटिक्स, अपर डिविजन क्लर्क (UDC), टैक्स असिस्टेंट आदि।

एसएससी सीजीएल सेक्शनल टाइमिंग के नियम –

प्री परीक्षा के लिए मैथ्स, इंग्लिश, रीजनिंग, और जीके के 25-25 प्रश्न हल करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन के लिए केवल 15-15 मिनट का समय मिलेगा। कुल पेपर एक घंटे का होगा। प्रत्येग गलत उत्तर के लिए आधा अंक कटेगा।



Leave a Comment