दिल्ली में घूम रहा था शातिर चोर, फर्जी MCD अधिकारी बन चुराए कई दो पहिया वाहन; CCTV से खुला पूरा ‘खेल’ – posing as an mcd official he stole several two wheelers cctv footage exposed him


दिल्ली पुलिस ने फर्जी MCD अधिकारी बनकर पुराने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 24 वर्षीय अदनान सैफी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नकली वाहन हटाने के आदेश चिपकाकर गाड़ियां चुराता था। जांच में तीन मामले सुलझे हैं और उसने 14 अन्य चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात कबूली।

delhi police (9)
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने कथित रूप से एमसीडी अधिकारी बनकर और फर्जी आदेशों का इस्तेमाल कर दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से पुराने दोपहिया वाहन चोरी किए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तिहाड़ गांव निवासी अदनान सैफी (24) अधिकृत ‘एंड-ऑफ-लाइफ व्हीकल’ (ईएलवी) हैंडलिंग एजेंसी का पूर्व कर्मचारी है और इसने वाहन हटाने के फर्जी आदेश का इस्तेमाल कर कथित रूप से गाड़ियों को चुराया। उनके मुताबिक, इस मामले में दिल्ली के मायापुरी में कबाड़ का काम करने वाले अलीगढ़ के अकरम (43) को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारियों से वाहन चोरी के तीन मामले सुलझ गए, जिनमें से दो पहाड़गंज थाने में और एक प्रेम नगर थाने में दर्ज है।

कैसे सामने आया मामला?

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘मामला तब सामने आया जब 15 साल पुराने स्कूटर के मालिक ने 20 जून को शिकायत दी कि उसका वाहन पहाड़गंज के संगतराशन चौकी क्षेत्र से गायब हो गया है। एमसीडी के करोल बाग जोन द्वारा कबाड़ियों के पक्ष में जारी एक आदेश मौके पर चिपका मिला।’ अधिकारी ने कहा कि एमसीडी द्वारा सत्यापन से पता चला कि इस तरह का कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया था।

CCTV में दिखे दो शख्स

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दो लोग स्कूटर हटाते दिखे। उनमें से एक दूसरे स्कूटर पर सवार था। बाद में पता चला कि यह वाहन प्रेम नगर इलाके से चोरी हुआ था। एमसीडी के रोहिणी जोन और अधिकृत ईएलवी एजेंसी के अधिकारियों के साथ आगे के सत्यापन से पुष्टि हुई कि किसी भी वाहन को कानूनी रूप से नहीं हटाया गया था।
अधिकृत एजेंसी के एक प्रतिनिधि ने फुटेज में देखे गए संदिग्धों में से एक की पहचान अदनान के रूप में की, जो पहले एजेंसी के साथ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में काम करता था।

पुलिस ने अदनान को किया गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा, ‘गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने तीन जुलाई को रोहिणी से अदनान को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चोरी की स्कूटर बरामद की। पूछताछ के दौरान, उसने खुलासा किया कि एजेंसी छोड़ने के बाद, उसने एमसीडी अधिकारी बनकर और पुराने वाहन हटाने के फर्जी आदेशों के जरिए दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से पुरानी गाड़ियों को चोरी किया।’ पुलिस के मुताबिक, उसने शहर भर में 14 और गाड़ियों की चोरी में अपनी संलिप्तता का भी खुलासा किया।

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय नवभारत टाइम्स में डिजिटल में पत्रकार हैं। वे जुलाई- 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। वह वर्तमान में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। पत्रकारिता में बतौर रिपोर्टर और डेस्क पर काम करने का 4 वर्षों का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह दैनिक जागरण में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे। अभिषेक ने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव 2024, महाकुंभ 2025 को काफी करीब से कवर किया है। अभी वह राष्ट्रीय स्तर पर हो रही सियासी उथल-पुथल, सामाजिक परिवर्तन और क्राइम से जुड़ी खबरों पर बारीकी से नजर रखते हैं।

विशेषज्ञता
उत्तर भारत के राज्यों की सियासी व आपराधिक घटनाक्रम पर अच्छी पकड़, किताबों के जरिए इतिहास को वर्तमान के पन्नों में खंगालने की कोशिश।

पत्रकारिता अनुभव
रामा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद अभिषेक पाण्डेय ने दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया। इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए फ्रीलांसिग की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों के लिए जारी होने वाली धनराशि में घोटाले का खुलासा, सरकारी राशन वितरकों द्वारा ‘राशन चोरी’ का भंड़ाफोड़ किया, साथ ही किसान आंदोलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की। इसके बाद साल 2022 में दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में बतौर सब एडिटर के पद पर अपने करियर की औपचारिक शुरुआत की। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की डेस्क पर अपनी पकड़ मजबूत की। बेहतरीन लेखनी और कार्य के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने उन्हें 2024 में वरिष्ठ उप संपादक के पद पर प्रमोट किया। दैनिक जागरण में रहते हुए उन्होंने, खबरों का संपादन, एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया। इसके बाद अभिषेक पाण्डेय ने जुलाई 2025 में नवभारत टाइम्स के साथ अपनी पारी की शुरुआत की।

शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से कानपुर से जुड़े अभिषेक पाण्डेय ने रामा यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है। दैनिक जागरण में उन्हें तीन बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया था।और पढ़ें