SSC CGL 2026: एसएससी सीजीएल 12,256 पदों के लिए आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका


जॉब डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC कंबाइड ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार SC CGL 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वे एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 12,256 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। साथ ही एसएससी सीजीएल परीक्षा में आवेदन करने की लास्ट डेट 22 जून निर्धारित है। उम्मीदवार 23 जून तक ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकते हैं।

इस दिन तक फॉर्म में सुधार का मौका

एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने का भी मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार 29 जून से लेकर 01 जुलाई, 2026 तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु पदानुसार निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की पदानुसार न्यूनतम आयु 18 और 20 वर्ष निर्धारित है, जबति पदानुसार अधिकतम आयु 27 और 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को पंच वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट दी गई है।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा, महिला, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।

कैसे करें सीजीएल परीक्षा के लिए अप्लाई

एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  2. अब वेबसाइट के होमपेज पर SSC CGL 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर लें।
  3. इसके बाद मांगी गई सभी डिटेल जैसे अपना नाम, मोबाइल नंबर, शैक्षिक योग्यता आदि की जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
  4. जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 



Leave a Comment