मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: पुलिस की सुस्ती पर भड़के ASP नेता प्रेम प्रकाश, पीड़ित परिवार के लिए मांगी सरकारी नौकरी


पुलिस की सुस्ती और 'नेतागीरी' पर भड़की ASP

पुलिस की सुस्ती और ‘नेतागीरी’ पर भड़की ASP (Photo Credit: ETV Bharat)

मेरठ: दलित छात्रा हत्याकांड में पुलिस पर एक्टिव नहीं होने का आरोप आजाद समाज पार्टी के नेता प्रेम प्रकाश ने लगाया है. ईटीवी से भारत खास बातचीत में उन्होंने कुछ लोगों पर नेतागीरी करने का आरोप लगाया. पूर्व आईपीएस ने सरकार से भी उचित कार्रवाई की मांग की है.

पीड़ित परिवार से मिला प्रतिनिधिमंडल: दलित छात्रा की हत्या मामले में शुक्रवार शाम को आजाद समाज पार्टी के डेलिगेशन ने जिले के डीएम और एसएसपी से मुलाकात की. आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और रिटायर्ड IPS अधिकारी प्रेमप्रकाश भी इस प्रतिनिधिमंडल शामिल थे.

ASP नेता प्रेम प्रकाश से खास बातचीत (Video Credit: ETV Bharat)

पुलिस पर आरोप: आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और रिटायर्ड IPS अधिकारी प्रेमप्रकाश ने कहा कि, गुमशुदगी के समय में ही पुलिस अगर एक्टिव हो जाती तो शायद ये हत्या भी नहीं होती. उन्होंने कहा कि, पुलिस की तत्परता इस मामले में जरूरी थी.

कुछ लोगों ने की नेतागीरी: ईटीवी से बातचीत में प्रेम प्रकाश ने कहा कि, पुलिस परिवार को समझा नहीं पाई, जिस वजह से कुछ लोगों ने नेतागिरी की. उन्होंने बताया कि, कुछ लोगों ने गलत तरीके से आंदोलन को हिंसक मोड़ देने की कोशिश की. आसपा नेता और रिटायर्ड IPS प्रेम प्रकाश ने कहा कि, पार्टी ने इस बारे में निवेदन भी किया है कि, जो लोग जेल गए हैं, उन पर जो संगीन धाराएं लगाई गई हैं, वो सब हटाई जाएं. जिससे कि वे सभी जेल से बाहर आ सकें.

परिवार की सुरक्षा के लिए दोनों पक्ष सहमत हुए हैं, एक गार्ड भी वहां लगाई जाएगी. डीएम और एसएसपी ने भी आश्वासन दिया है कि, वे स्वयं भी गांव का दौरा करेंगे. गांव में जो पीड़ित पक्ष है उनके पूरे परिवार से मिलेंगे, उनको पूरी गंभीरता पूर्वक सुना जाएगा- प्रेम प्रकाश, आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और रिटायर्ड IPS अधिकारी

पुलिस की कार्रवाई का समर्थन!: हालांकि पूर्व आईपीएस प्रेम प्रकाश कुछ मामले में पुलिस का समर्थन करते दिखे. उन्होंने कहा कि, क्योंकि पुलिस की प्रक्रिया होती है कि लॉ एन्ड ऑर्डर को मेंटेन करने के लिए रास्तों को सूचारु रूप से चलाने के लिए ये आवश्यक है.इसीलिए शायद ये मामला एक लम्बे जाम के रूप में रहा और जहां एसएसपी को आकर हल्का बल प्रयोग करना पड़ा.

सुरक्षा और नौकरी की मांग:पीड़ित परिवार को एससी एसटी एक्ट के तहत पहली किस्त दी जा चुकी है. अभी जल्द ही चार्जशीट लगेगी उसके बाद दूसरी किस्त की राशि परिवार को मिल जाएगी. प्रेम प्रकाश ने कहा कि, जिलाधिकारी से रिक्वेस्ट भी की गई है कि, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मदद दिलाने के लिए और नौकरी दिलाने के लिए प्रस्ताव जिले से भेजा जाए. उन्होंने कहा कि, मृतका के छोटे भाई के लिए नौकरी की मांग की गई है.

नगीना सांसद चंद्रशेखर भी मिले: काफी गहमा गहमी के बीच पुलिस और प्रशासन ने पीड़ित परिवार से सांसद चंद्रशेखर और आसपा के चुनिंदा नेताओं की मुलाकात कराई गई. चंद्रशेखर ने इस मामले में आंदोलन की बात कही थी, लेकिन प्रेम प्रकाश ने कहा कि, अब आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ेगी, जल्द ही समस्या का निदान हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: दलित छात्रा हत्याकांड; मेरठ में कई कांग्रेसी नेता नजरबंद, नगीना सांसद चंद्रशेखर की मुलाकात कराने को राजी हुआ प्रशासन

यह भी पढ़ें: “पूरा प्रकरण जानें, अपराधियों को सपोर्ट न करें…”; मेरठ में SSP का बड़ा बयान, बोले- “कोई मुझसे बहुत ज्यादा गुस्सा है तो दो पेड़ लगा दें”



Leave a Comment