Weather Forecast 11 July,आज का मौसम 11 जुलाई: 70 Kmph की रफ्तार से चलेगी हवा, 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD अपडेट – weather today forecast 11 july 2026 rain and thunderstorm with snow alert in uttarakhand himachal up mp bihar delhi ncr – India News


मौसम विभाग ने 15 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार और मध्य प्रदेश तक अलग-अलग राज्यों के मौसम को लेकर भी चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कि आपके राज्य में आज मौसम कैसा रहे वाला है।

Weather Forecast
मौसम विभाग ने बारिश, आंधी तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है
आज का मौसम 11 जुलाई 2026: उत्तर भारत में मानसून कहर बरपा रहा है। महाराष्ट्र से लेकर गुजरात और पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक बारिश के साथ आंधी-तूफान का दौर जारी है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज यानी 11 जुलाई को 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इन 15 राज्यों में अलर्ट

  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • जम्मू-कश्मीर
  • मध्य प्रदेश
  • पश्चिम बंगाल
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • केरल

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम

  • दिल्ली-एनसीआर (11 से 15 जुलाई- भारी बारिश का अनुमान): IMD ने दिल्ली-एनसीआर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। 12 जुलाई को 37/26 डिग्री के साथ सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। 13 और 14 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं, 15 जुलाई को तापमान 35/26 डिग्री के आसपास रहने के साथ सामान्यतः बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

  • UP (11 जुलाई- भारी बारिश का अनुमान): मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यूपी में सक्रिय मानसून का प्रभाव आज यानी 11 जुलाई से और ज्यादा होने वाला है। भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। IMD ने सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, शामली, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं और जालौन में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

शहर अधिकतम तापमान(11 जुलाई) न्यूनतम तापमान(11 जुलाई)
दिल्ली 37°C 29°C
मुंबई 31°C 29°C
चेन्नई 36°C 29°C
कोलकाता 32°C 28°C
मुंबई 31°C 29°C
पटना 31°C 27°C
रांची 27°C 24°C
भोपाल 32°C 26°C
जयपुर 36°C 28°C
शिमला 25°C 20°C
नैनीताल 24°C 21°C

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

  • बिहार(11 जुलाई- आंधी-तूफान का अलर्ट): बिहार की राजधानी पटना सहित खगड़िया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सिवान, भोजपुर, नवादा, रोहतास, अरवल, गया, लखीसराय, नालंदा, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में भारी बारिश के साथ-साथ आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम

  • हिमाचल प्रदेश(11 जुलाई- तूफानी बारिश का अलर्ट): कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, मंडी, बिलासपुर और सोलन में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, मनाली में आज यानी 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा

  • मध्य प्रदेश (11 जुलाई- बारिश की चेतावनी): दमोह, मांडला, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, हर्दा, इंदौर, रायसेन, इंदौर, सीधी, शहडोल, उमरिया, ग्वालियर, भिंड और धार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तर से हवा चलेगी। वहीं, भोपाल में आज यानी 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

  • उत्तराखंड(11 जुलाई- बारिश का अलर्ट): ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और चमोली में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आशंका है कि इस बीच करीब 50 किलोमीटर प्रितघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। राजधानी देहरादून में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पश्चिम बंगाल में आज कैसा रहेगा मौसम

  • पश्चिम बंगाल (11 जुलाई- भारी बारिश का अनुमान): आईएमडी ने अनुमान जताया है कि कोलकाता में अगले कुछ दिनों तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। जिन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, उनमें दमदम, अलीपुरद्वार, बैरकपुर, हल्दिया, डायमंड हार्बर और सॉल्ट लेक शामिल हैं।
अक्षय श्रीवास्तव

लेखक के बारे मेंअक्षय श्रीवास्तवअक्षय श्रीवास्तव, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मार्च 2025 में उन्होंने टाइम्स समूह का डिजिटल विंग नवभारत टाइम्स (NBT Digital) ज्वाइन किया। यहां अक्षय न्यूज टीम का हिस्सा हैं और राष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ दिल्ली और अपराध से जुड़े समाचारों का संपादन और क्यूरेशन करते हैं। समय-समय पर वह फील्ड रिपोर्टिंग में भी उतरते हैं। अक्षय ग्राउंड पर जाकर खबरों के पीछे छिपी कहानी को निकालने में रुचि रखते हैं। अपने 13 साल के पत्रकारिता के अनुभव में अक्षय ने रिपोर्टिंग के साथ-साथ डेस्क पर भी कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। अक्षय ने साल 2019 और 2024 की राजनीति के निर्णायक लोकसभा चुनाव भी कवर किए हैं।

करियर के दौरान अक्षय ने प्रिंट मीडिया में एक लंबी पारी खत्म कर साल 2018 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा। यहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता का शुरुआती काम सीखा। इसके बाद वह दैनिक भास्कर के डिजिटल सेक्शन में काम करने लगे। यहां उन्होंने जीके सेक्शन की जिम्मेदारी संभाली। आज तक में कार्य के दौरान अक्षय ने कनमैलियों पर एक एक्सक्लूसिव स्टोरी की, जो चर्चा का विषय रही। नवभारत टाइम्स में वह कफ सिरप पीकर अपने बच्चे गंवाने वाले परिवारों तक पहुंचे और उनका दर्द जाना।

पत्रकारिता का अनुभव
अक्षय का पत्रकारिता करियर हिंदी अखबार दैनिक नव भारत भोपाल के साथ साल 2013 में बतौर ट्रेनी शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश से प्रकाशित राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर में 2014 से 2016 तक उप-संपादक के रूप में कार्य किया। 2016 से 2018 तक अक्षय ने दैनिक हरिभूमि समाचार पत्र में बतौर उप-संपादक काम किया। साल 2018 में दैनिक भास्कर के साथ उन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद जनवरी 2022 में AajTak डिजिटल के साथ जुड़े और मार्च 2015 तक होम पेज पर अपनी सेवाएं दीं।

अक्षय ने एशिया के पहले पत्रकारिता विश्वविद्यालय माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से बीएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) और एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) की पढ़ाई की है। विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान वह कई प्रतियोगताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।… और पढ़ें