मौसम विभाग ने 15 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार और मध्य प्रदेश तक अलग-अलग राज्यों के मौसम को लेकर भी चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कि आपके राज्य में आज मौसम कैसा रहे वाला है।

इन 15 राज्यों में अलर्ट
- दिल्ली
- उत्तर प्रदेश
- बिहार
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल प्रदेश
- उत्तराखंड
- जम्मू-कश्मीर
- मध्य प्रदेश
- पश्चिम बंगाल
- झारखंड
- ओडिशा
- असम
- आंध्र प्रदेश
- केरल
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम
- दिल्ली-एनसीआर (11 से 15 जुलाई- भारी बारिश का अनुमान): IMD ने दिल्ली-एनसीआर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। 12 जुलाई को 37/26 डिग्री के साथ सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। 13 और 14 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं, 15 जुलाई को तापमान 35/26 डिग्री के आसपास रहने के साथ सामान्यतः बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
- UP (11 जुलाई- भारी बारिश का अनुमान): मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यूपी में सक्रिय मानसून का प्रभाव आज यानी 11 जुलाई से और ज्यादा होने वाला है। भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। IMD ने सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, शामली, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं और जालौन में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
| शहर | अधिकतम तापमान(11 जुलाई) | न्यूनतम तापमान(11 जुलाई) |
| दिल्ली | 37°C | 29°C |
| मुंबई | 31°C | 29°C |
| चेन्नई | 36°C | 29°C |
| कोलकाता | 32°C | 28°C |
| मुंबई | 31°C | 29°C |
| पटना | 31°C | 27°C |
| रांची | 27°C | 24°C |
| भोपाल | 32°C | 26°C |
| जयपुर | 36°C | 28°C |
| शिमला | 25°C | 20°C |
| नैनीताल | 24°C | 21°C |
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
- बिहार(11 जुलाई- आंधी-तूफान का अलर्ट): बिहार की राजधानी पटना सहित खगड़िया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सिवान, भोजपुर, नवादा, रोहतास, अरवल, गया, लखीसराय, नालंदा, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में भारी बारिश के साथ-साथ आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम
- हिमाचल प्रदेश(11 जुलाई- तूफानी बारिश का अलर्ट): कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, मंडी, बिलासपुर और सोलन में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, मनाली में आज यानी 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा
- मध्य प्रदेश (11 जुलाई- बारिश की चेतावनी): दमोह, मांडला, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, हर्दा, इंदौर, रायसेन, इंदौर, सीधी, शहडोल, उमरिया, ग्वालियर, भिंड और धार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तर से हवा चलेगी। वहीं, भोपाल में आज यानी 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
- उत्तराखंड(11 जुलाई- बारिश का अलर्ट): ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और चमोली में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आशंका है कि इस बीच करीब 50 किलोमीटर प्रितघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। राजधानी देहरादून में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
पश्चिम बंगाल में आज कैसा रहेगा मौसम
- पश्चिम बंगाल (11 जुलाई- भारी बारिश का अनुमान): आईएमडी ने अनुमान जताया है कि कोलकाता में अगले कुछ दिनों तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। जिन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, उनमें दमदम, अलीपुरद्वार, बैरकपुर, हल्दिया, डायमंड हार्बर और सॉल्ट लेक शामिल हैं।
