AAI Vacancy 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में फ्रेशर के लिए भर्ती, बिना परीक्षा इंटरव्यू से होंगे सेलेक्ट – aai recruitment 2026 for apprentice 95 post graduate diploma iti can apply monthly stipend up to 15 thousand


AAI Apprentice Jobs 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने डिप्लोमा-आईटीआई-ग्रेजुएट के लिए अप्रेंटिस की भर्ती निकाली है। फ्रेशर कैंडिडेट्स जो एयरपोर्ट में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा मौका है। हर महीने अच्छा स्टाइपेंड भी मिलेगा।

aai jobs 2026 apply
एएआई अप्रेंटिस वैकेंसी 2026, (फोटो क्रेडिट- Magnific)
AAI Apprentice Recruitment 2026: एयरपोर्ट पर नौकरी पाना चाहते हैं लेकिन फ्रेशर होने के कारण जॉब मिलने में दिक्कत हो रही है। तो ऐसे कैंडिडेट्स अपना करियर शुरू करने के लिए अप्रेंटिसशिप की मदद ले सकते हैं। एविएशन में करियर बनाने के लिए अप्रेंटिसशिप के जरिए आप अच्छा अनुभव हासिल कर सकते हैं। इससे आपका सीवी भी मजबूत बनेगा साथ में आपकी जॉब प्रोफाइल भी दूसरों की तुलना में अलग नजर आएगी। अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए अभी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से भर्ती भी निकाली गई है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी इंडिया गुवाहटी एयरपोर्ट के लिए आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस की हायरिंग कर रहा है। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.aai.aero पर वैकेंसी नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन भी चल रहे हैं। लास्ट डेट इसी महीने समाप्त हो जाएगी। ऐसे में लास्ट डेट से पहले ही फॉर्म भरने का प्रोसेस कंप्लीट कर लें।

एयरपोर्ट अप्रेंटिस के लिए योग्यता

  • ग्रेजुएट/डिप्लोमा: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की किसी भी ब्रांच में चार साल की डिग्री या तीन साल का रेगुलर डिप्लोमा किया हुआ हो।
  • आईटीआई/ट्रेड: एसआईसीटीई से संबंधित ट्रेड में आईटीआई/एनसीवीटी सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • आयुसीमा: कम से कम 18 साल और अधिकतम 26 साल के अभ्यर्थी अप्लाई कर सकेंगे। एज लिमिट 28 जुलाई 2026 को आधार मानकर देखी जाएंगी। ऊपरी उम्र में रिजर्व कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को छूट मिलेगी।
  • जो अभ्यर्थी पहले ही अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी कर चुके हैं या कर रहे हैं वो इस अप्रेंटिस के लिए अप्लाई नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा जो कैंडिडेट्स शैक्षिक योग्तया प्राप्त करने के बाद 1 साल या उससे ज्यादा का अनुभव हासिल कर चुके हैं, वो भी योग्य नहीं होंगे। केवल उत्तर पूर्वी क्षेत्र के नागरिक ही एलिजिबल होंगे।

AAI अप्रेंटिस भर्ती की जरूरी जानकारी

भर्ती कंपनी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI)
पद अप्रेंटिस
कुल सीटें 95 (ग्रेजुएट-31, डिप्लोमा- 31, ट्रेड- 33)
ऑफिशियल वेबसाइट www.aai.aero
फॉर्म भरने की लास्ट डेट 28 जुलाई 2026
योग्यता ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की डिग्री या आईटीआई सर्टिफिकेट
एज लिमिट 18-26 साल तक
स्टाइपेंड ग्रेजुएट- ₹15000, टेक्निकल डिप्लोमा- ₹12000,आईटीआई/ट्रेड ₹9600
सेलेक्शन प्रोसेस शॉर्टलिस्ट, इंटरव्यू , डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी)
भर्ती का नोटिफिकेशन ​ AAI Apprentice Recruitment 2026 Notification PDF
अप्लाई करने का लिंक AAI Apprentice Vacancy 2026 Apply Online

एयरपोर्ट अथॉरिटी अप्रेंटिस के लिए सेलेक्शन क्राइटेरिया

  • सबसे पहले उम्मीदवारों का प्रोविजनल सेलेक्शन उनके शैक्षिक योग्यता में प्राप्त मार्क्स के आधार पर किया जाएगा।
  • शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स को ईमेल आईडी के जरिए इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद उन्हें इसके लिए उपस्थित होना होगा।
  • फाइनल सेलेक्शन इंटरव्यू, सर्टिफिकेट के वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर होगा।
  • चुने गए कैंडिडेट्स को उनके नॉर्थ ईस्टर्न रीजन की लोकेशन पर नियुक्त किया जाएगा।

इस अप्रेंटिसशिप के लिए कैंडिडेट्स NATS पोर्टल और www.apprenticeshipindia.org पर अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने की कोई फीस नहीं है। सभी वर्ग के अभ्यर्थी बिल्कुल निशुल्क आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन के बाद एएआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। लेटेस्ट जानकारियां कंपनी की तरफ से यहीं प्रकाशित की जाएंगी।

वर्षा यादव

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।… और पढ़ें