AAI Apprentice Jobs 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने डिप्लोमा-आईटीआई-ग्रेजुएट के लिए अप्रेंटिस की भर्ती निकाली है। फ्रेशर कैंडिडेट्स जो एयरपोर्ट में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा मौका है। हर महीने अच्छा स्टाइपेंड भी मिलेगा।

एयरपोर्ट अथॉरिटी इंडिया गुवाहटी एयरपोर्ट के लिए आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस की हायरिंग कर रहा है। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.aai.aero पर वैकेंसी नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन भी चल रहे हैं। लास्ट डेट इसी महीने समाप्त हो जाएगी। ऐसे में लास्ट डेट से पहले ही फॉर्म भरने का प्रोसेस कंप्लीट कर लें।
एयरपोर्ट अप्रेंटिस के लिए योग्यता
- ग्रेजुएट/डिप्लोमा: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की किसी भी ब्रांच में चार साल की डिग्री या तीन साल का रेगुलर डिप्लोमा किया हुआ हो।
- आईटीआई/ट्रेड: एसआईसीटीई से संबंधित ट्रेड में आईटीआई/एनसीवीटी सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- आयुसीमा: कम से कम 18 साल और अधिकतम 26 साल के अभ्यर्थी अप्लाई कर सकेंगे। एज लिमिट 28 जुलाई 2026 को आधार मानकर देखी जाएंगी। ऊपरी उम्र में रिजर्व कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को छूट मिलेगी।
- जो अभ्यर्थी पहले ही अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी कर चुके हैं या कर रहे हैं वो इस अप्रेंटिस के लिए अप्लाई नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा जो कैंडिडेट्स शैक्षिक योग्तया प्राप्त करने के बाद 1 साल या उससे ज्यादा का अनुभव हासिल कर चुके हैं, वो भी योग्य नहीं होंगे। केवल उत्तर पूर्वी क्षेत्र के नागरिक ही एलिजिबल होंगे।
AAI अप्रेंटिस भर्ती की जरूरी जानकारी
| भर्ती कंपनी | एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) |
| पद | अप्रेंटिस |
| कुल सीटें | 95 (ग्रेजुएट-31, डिप्लोमा- 31, ट्रेड- 33) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.aai.aero |
| फॉर्म भरने की लास्ट डेट | 28 जुलाई 2026 |
| योग्यता | ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की डिग्री या आईटीआई सर्टिफिकेट |
| एज लिमिट | 18-26 साल तक |
| स्टाइपेंड | ग्रेजुएट- ₹15000, टेक्निकल डिप्लोमा- ₹12000,आईटीआई/ट्रेड ₹9600 |
| सेलेक्शन प्रोसेस | शॉर्टलिस्ट, इंटरव्यू , डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी) |
| भर्ती का नोटिफिकेशन | AAI Apprentice Recruitment 2026 Notification PDF |
| अप्लाई करने का लिंक | AAI Apprentice Vacancy 2026 Apply Online |
एयरपोर्ट अथॉरिटी अप्रेंटिस के लिए सेलेक्शन क्राइटेरिया
- सबसे पहले उम्मीदवारों का प्रोविजनल सेलेक्शन उनके शैक्षिक योग्यता में प्राप्त मार्क्स के आधार पर किया जाएगा।
- शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स को ईमेल आईडी के जरिए इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद उन्हें इसके लिए उपस्थित होना होगा।
- फाइनल सेलेक्शन इंटरव्यू, सर्टिफिकेट के वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर होगा।
- चुने गए कैंडिडेट्स को उनके नॉर्थ ईस्टर्न रीजन की लोकेशन पर नियुक्त किया जाएगा।
इस अप्रेंटिसशिप के लिए कैंडिडेट्स NATS पोर्टल और www.apprenticeshipindia.org पर अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने की कोई फीस नहीं है। सभी वर्ग के अभ्यर्थी बिल्कुल निशुल्क आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन के बाद एएआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। लेटेस्ट जानकारियां कंपनी की तरफ से यहीं प्रकाशित की जाएंगी।
