पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक बार फिर इजाफा किया गया है। 28 फरवरी को ईरान युद्ध शुरू होने के बाद पाकिस्तान की सरकार हर शुक्रवार को कीमतों की समीक्षा करती है। इस दौरान कई बार कीमतों में बदलाव किया गया है।
हाइलाइट्स
- पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 13 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी
- पेट्रोल 310.71 रुपये और डीजल की कीमत 323.30 रुपये प्रति लीटर पहुंची
- ईरान युद्ध के बाद पाकिस्तान सरकार हर शुक्रवार को कीमतों की समीक्षा करती है
- 3 अप्रैल को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत चरम पर पहुंच गई थी

28 फरवरी को ईरान युद्ध शुरू होने के बाद पाकिस्तान की सरकार हर शुक्रवार को कीमतों की समीक्षा करती है। इस दौरान कई बार कीमतों में बदलाव किया जा चुका है। पाकिस्तान में ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 310.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 323.30 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
Petrol Diesel Price: US Fed. को अभी भी सस्ते क्रूड ऑयल की आस, पेट्रोल-डीजल का आज का भाव जानिए
भारत वर्सेज पाकिस्तान
दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये लीटर और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। पाकिस्तानी रुपये के हिसाब से देखें तो पेट्रोल 297.67 रुपये बैठता है जबकि डीजल 277.50 रुपये बैठता है। यानी पाकिस्तान के मुकाबले भारत में पेट्रोल और डीजल सस्ता है। डीजल बनाना ज्यादा महंगा पड़ता है, इसलिए इसकी कीमत पेट्रोल से ज्यादा है। हालांकि भारत में सरकार डीजल पर ज्यादा सब्सिडी देती है, इसलिए यह पेट्रोल के मुकाबले सस्ता है।
पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक देश में ईरान युद्ध से पहले पेट्रोल की कीमत 266 रुपये और डीजल की कीमत 281 रुपये थी। उसके बाद कई बार कीमतें बढ़ाई गई। 3 अप्रैल को डीजल की कीमत 520.35 रुपये और पेट्रोल की कीमत 458.41 रुपये पर पहुंच गई थी। डीजल पर पेट्रोलियम लेवी अभी लगभग 80 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 70 रुपये प्रति लीटर है।
Petrol Price in Delhi: जून 2026 में 21% सस्ता हुआ ब्रेंट क्रूड, क्या अपने यहां भी बदला पेट्रोल-डीजल का रेट?
पाकिस्तान में टैक्स
सरकार अभी डीजल पर लगभग ₹101 प्रति लीटर टैक्स वसूल रही है। इसमें ₹16 प्रति लीटर कस्टम ड्यूटी के अलावा पेट्रोलियम लेवी, क्लाइमेट सपोर्ट लेवी और इनलैंड फ्रेट इक्वलाइजेशन मार्जिन भी शामिल हैं।वहीं, पेट्रोल पर कुल टैक्स ₹95 प्रति लीटर है। इसमें पेट्रोलियम लेवी और क्लाइमेट लेवी के अलावा ₹20 प्रति लीटर कस्टम ड्यूटी भी शामिल है।
इसी तरह पाकिस्तान की सरकार केरोसिन पर पेट्रोलियम लेवी के तौर पर लगभग ₹21 प्रति लीटर और लाइट डीजल ऑयल पर लगभग ₹16 प्रति लीटर भी वसूल रही है। पेट्रोल और डीजल से सरकार को सबसे ज्यादा कमाई होती है। इनकी मासिक बिक्री लगभग 7,00,000 से 8,00,000 टन है।
