Petrol Diesel Price: पाकिस्तान में एक झटके में 13 रुपये बढ़ गया पेट्रोल और डीजल का रेट, भारत से कम कीमत है या ज्यादा? – pakistan govt hikes petrol and diesel price comparison with india


पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक बार फिर इजाफा किया गया है। 28 फरवरी को ईरान युद्ध शुरू होने के बाद पाकिस्तान की सरकार हर शुक्रवार को कीमतों की समीक्षा करती है। इस दौरान कई बार कीमतों में बदलाव किया गया है।

हाइलाइट्स

  • पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 13 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी
  • पेट्रोल 310.71 रुपये और डीजल की कीमत 323.30 रुपये प्रति लीटर पहुंची
  • ईरान युद्ध के बाद पाकिस्तान सरकार हर शुक्रवार को कीमतों की समीक्षा करती है
  • 3 अप्रैल को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत चरम पर पहुंच गई थी
India vs Pak Petrol-Diesel price (AI Image)
पाकिस्तान ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की है।
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट गहराने से पिछले हफ्ते कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई। भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं। पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 13.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 13.80 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।

28 फरवरी को ईरान युद्ध शुरू होने के बाद पाकिस्तान की सरकार हर शुक्रवार को कीमतों की समीक्षा करती है। इस दौरान कई बार कीमतों में बदलाव किया जा चुका है। पाकिस्तान में ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 310.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 323.30 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

Navbharat TimesPetrol Diesel Price: US Fed. को अभी भी सस्ते क्रूड ऑयल की आस, पेट्रोल-डीजल का आज का भाव जानिए

भारत वर्सेज पाकिस्तान

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये लीटर और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। पाकिस्तानी रुपये के हिसाब से देखें तो पेट्रोल 297.67 रुपये बैठता है जबकि डीजल 277.50 रुपये बैठता है। यानी पाकिस्तान के मुकाबले भारत में पेट्रोल और डीजल सस्ता है। डीजल बनाना ज्यादा महंगा पड़ता है, इसलिए इसकी कीमत पेट्रोल से ज्यादा है। हालांकि भारत में सरकार डीजल पर ज्यादा सब्सिडी देती है, इसलिए यह पेट्रोल के मुकाबले सस्ता है।
पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक देश में ईरान युद्ध से पहले पेट्रोल की कीमत 266 रुपये और डीजल की कीमत 281 रुपये थी। उसके बाद कई बार कीमतें बढ़ाई गई। 3 अप्रैल को डीजल की कीमत 520.35 रुपये और पेट्रोल की कीमत 458.41 रुपये पर पहुंच गई थी। डीजल पर पेट्रोलियम लेवी अभी लगभग 80 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 70 रुपये प्रति लीटर है।

Navbharat TimesPetrol Price in Delhi: जून 2026 में 21% सस्ता हुआ ब्रेंट क्रूड, क्या अपने यहां भी बदला पेट्रोल-डीजल का रेट?

पाकिस्तान में टैक्स

सरकार अभी डीजल पर लगभग ₹101 प्रति लीटर टैक्स वसूल रही है। इसमें ₹16 प्रति लीटर कस्टम ड्यूटी के अलावा पेट्रोलियम लेवी, क्लाइमेट सपोर्ट लेवी और इनलैंड फ्रेट इक्वलाइजेशन मार्जिन भी शामिल हैं।वहीं, पेट्रोल पर कुल टैक्स ₹95 प्रति लीटर है। इसमें पेट्रोलियम लेवी और क्लाइमेट लेवी के अलावा ₹20 प्रति लीटर कस्टम ड्यूटी भी शामिल है।

इसी तरह पाकिस्तान की सरकार केरोसिन पर पेट्रोलियम लेवी के तौर पर लगभग ₹21 प्रति लीटर और लाइट डीजल ऑयल पर लगभग ₹16 प्रति लीटर भी वसूल रही है। पेट्रोल और डीजल से सरकार को सबसे ज्यादा कमाई होती है। इनकी मासिक बिक्री लगभग 7,00,000 से 8,00,000 टन है।

दिल प्रकाश

लेखक के बारे मेंदिल प्रकाशदिल प्रकाश, नवभारत टाइम्स डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर है। वह 20 साल से भी अधिक समय से पत्रकारिता से जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने खेल, राजनीति, संसद, विदेश, विज्ञान, रक्षा और बिजनेस जैसे कई विषयों पर रिपोर्टिंग की है। दिल प्रकाश पांच साल से भी अधिक समय से एनबीटी डिजिटल के साथ जुड़े हैं। इससे पहले वह देश की प्रमुख न्यूज एजेंसी यूनीवार्ता और बिजनेस स्टैंडर्ड में काम कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने बीबीसी हिंदी में भी आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के रूप में कई साल काम किया है। यूनीवार्ता में कई साल तक स्पोर्ट्स डेस्क पर काम करने के बाद नेशनल ब्यूरो में कई विषयों पर रिपोर्टिंग की। इस दौरान उन्हें हॉकी वर्ल्ड कप, क्रिकेट वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स को कवर करने का मौका मिला। साथ ही उन्होंने डिफेंस करेंसपोंडेंट कोर्स भी किया है। इस दौरान उन्हें रक्षा बलों के काम करने के तरीके को करीब से देखने का मौका मिला। दिल प्रकाश ने नई दिल्ली के भारतीय विद्या भवन संस्थान से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।और पढ़ें