ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा-1000 मिसाइलें तैयार हैं, ईरान को बर्बाद कर देंगे | Trump threatened Iran, saying 1,000 missiles are ready and Iran will be destroyed.


ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा-1000 मिसाइलें तैयार हैं, ईरान को बर्बाद कर देंगे

अमेरिका और ईरान (US-Iran) के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने ईरान को फिर से एक धमकी दे दी है, धमकी में ट्रंप (Trump) ने कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो अमेरिका (America) ऐसा हमला करेगा, जैसा ईरान ने पहले कभी नहीं देखा होगा। ट्रुथ सोशल पर ट्रम्प ने लिखा कि ईरान की ओर 1000 मिसाइलें तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी।

US-Iran

ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social लिखा कि अगर ईरान ने उन पर हमला किया तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि जवाबी कार्रवाई के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं और अमेरिकी सेना पूरी ताकत के साथ तरह तैयार है और मिसाइलें ईरान की ओर निशाना साधे हुए हैं।

ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में ट्रंप-

दरअसल, ट्रंप ने नाटो सम्मेलन के दौरान भी कहा था कि वह ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में सबसे ऊपर हैं। उनका दावा था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को ऐसी सूचनाएं मिली हैं कि ईरान उनके खिलाफ साजिश रच सकता है। इसी मामले को लेकर उन्होंने अमेरिकी सेना को पहले से ही जवाबी सैन्य विकल्प तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

US-Iran में फिर बढ़ा तनाव-

बता दें कि ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब हाल के हफ्तों में अमेरिका और ईरान (US-Iran) के बीच तनाव फिर से काफी बढ़ गया है। हाल ही में हॉर्मुज को लेकर दोनों देश फिर से एक दूसरे के आमने-सामने आ गए है और जंग की आशंका एक बार फिर से बढ़ती हुई नजर आ रही है।



Leave a Comment