वाई-फ़ाई स्लो है? घर में रखे माइक्रोवेव समेत ये 4 चीजें रोक सकती हैं स्पीड


वाई-फ़ाई डिजिटल वर्ल्ड की लाइफ़लाइन बन गया है

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, वाई-फ़ाई डिजिटल वर्ल्ड की लाइफ़लाइन बन गया है

इंटरनेट की दुनिया वाई-फ़ाई के सहारे चलती है. डिजिटल वर्ल्ड पर हमारी निर्भरता इस कदर बढ़ी है कि कह सकते हैं कि दुनिया ही वाई-फ़ाई के सहारे चल रही है.

लेकिन आपको ये जानकार हैरानी होगी कि आपके आसपास की कुछ चीजें वाई-फ़ाई के रास्ते में रुकावट बन सकती हैं. यहां तक कि आपका खाना भी इनमें शामिल है.

एलेक्स हिल्स दुनिया के उन पहले लोगों में शामिल थे, जिन्हें वाई-फ़ाई कनेक्शन की दिक्कतों से जूझना पड़ा था.

वह साल 1993 में अमेरिका की कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर थे. उन्होंने उस टीम का नेतृत्व किया, जिसने दुनिया के शुरुआती बड़े वाई-फ़ाई नेटवर्क में से एक तैयार किया था.

हिल्स ने अपनी किताब ‘वाई-फ़ाई एंड द बैड बॉयज़ ऑफ़ रेडियो’ में इस कहानी का ज़िक्र किया है.



Leave a Comment