इथेनॉल: ई20 पेट्रोल का गाड़ियों पर क्या होता है असर? सरकार और एक्सपर्ट्स का ये है कहना


केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, 5 जून 2026 को देश में ई85 फ्यूल लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत सामान्य ई20 पेट्रोल से 20 रुपये प्रति लीटर कम बताई जा रही है

  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 11 मिनट

भारत सरकार का पेट्रोल में बायोफ्यूल (इथेनॉल) ब्लेंड बढ़ाने का फ़ैसला विवाद के केंद्र में है.

सरकार का तर्क है कि पेट्रोल में 20 फ़ीसदी इथेनॉल मिलाने से भारत की कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी, विदेशी मुद्रा की बचत होगी, कार्बन उत्सर्जन कम होगा और किसानों की आय बढ़ेगी.

वहीं, वाहन चालक इससे माइलेज (प्रति किलोमीटर खपत) में कमी आने और इंजन में ख़राबी का दावा कर रहे हैं.

विपक्षी राजनीतिक दल भी सरकार को इथेनॉल के मुद्दे पर घेर रहे हैं.

इस विवाद पर सोशल मीडिया पर भी जमकर बहस हो रही है और कई लोग अपनी गाड़ियों में आ रही ख़राबी का ज़िक्र कर रहे हैं.



Leave a Comment