इंट्रो : अर्जेंटीनी टीम अपने खिताब का बचाव करने से अब दो दो जीत दूर है। सेमीफाइनल में अर्जेंटीना को मंगलवार को अटलांटा में इंग्लैंड की कड़ी चुनौती से
इंट्रो : अर्जेंटीनी टीम अपने खिताब का बचाव करने से अब दो जीत दूर है। सेमीफाइनल में अर्जेंटीना को मंगलवार को अटलांटा में इंग्लैंड की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा। दोनों टीमें 24 साल बाद विश्व कप के किसी मुकाबले में टकराएंगी। इससे पहले 2002 में ग्रुप चरण में खेली थी। मैच में दोनों टीमों के कप्तान लियोनेल मेसी और हैरी केन आकर्षण का केंद्र होंगे। इन दोनों का प्रदर्शन अपनी-अपनी टीमों की जीत में अहम साबित होगा। ——————-
मार्टिनेज ने अंतिम समय में पलटी बाजी
कंसास सिटी, एजेंसी। हारी बाजी जीतने वाले को ही असली बाजीगर कहा जाता है। लियोनेल मेसी की चैंपियन अर्जेंटीना इसमें महारथ हासिल कर चुकी है। नॉकआउट के लगातार तीसरे मुकाबले में टीम ने हार की कगार पर पहुंचने के बाद जबरदस्त वापसी कर विरोधी टीम में जबड़े से जीत छीन ली। अर्जेंटीनी टीम ने रविवार को स्विट्जरलैंड को अतिरिक्त समय में 3-1 से हराकर लगातार दूसरी और कुल सातवीं बार विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
एंबोलो को रेड कार्ड
अतिरिक्त समय में जूलियन अल्वारेज (112वें मिनट) और लौतारो मार्टिनेज (120 1 वें मिनट) अर्जेंटीना के लिए गोल दागे। अल्वारेज ने लगभग 25 गज की दूरी से ऐसा बेहतरीन कर्लिंग शॉट लगाया जिसे स्विट्जरलैंड के गोलकीपर ग्रेगोर कोबेल रोक ही नहीं सके। इसके बाद स्विस टीम ने बराबरी के लिए पूरी ताकत झोंक दी। अर्जेंटीनी डिफेंस ने गेंद को स्विस खिलाड़ियों से छीना और एक बेहतरीन और सटीक टीम मूव बनाया। इस पर मार्टिनेज ने दनदनाता शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचकर अर्जेंटीना की जीत तय कर दी। इससे पहले मेसी ने कलात्मक खेल दिखाते हुए कॉर्नर किक हासिल की और एलेक्सिस मैक एलिस्टर (10वें मिनट) को गेंद सौंपी जिन्होंने हेडर से गोल कर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। डैन एनडोये ने 67वें मिनट में गोल कर स्विटरजलैंड को बराबरी दिलाई। निर्धारित समय तक स्कोर एक-एक से बराबर रहा। स्विट्जरलैंड को दूसरे हाफ में दस खिलाड़ियों के साथ खेलने का खामियाजा भुगतना पड़ा। पिछले 72 साल में पहली बार क्वार्टर फाइनल खेलने वाली स्विस टीम कभी सेमीफाइनल तक नहीं पहुंची है। यही नहीं वह अब तक आठ मुकाबलों में एक बार भी अर्जेंटीना को हरा नहीं सकी है ।
कोटस
रेफरी के फैसलों को लेकर फिर सवाल उठ सकते हैं। दरअसल, स्विट्जरलैंड के बराबरी का गोल दागने के कुछ देर बाद ही उसके स्ट्राइकर ब्रील एंबोलो से टकराने के कारण अर्जेंटीना के लिएंड्रो पेरेदेस को येलो कार्ड दिखाया गया। वीडियो से हालांकि जाहिर था कि एंबोलो अर्जेंटीना के मिडफील्डर से टकराने से पहले ही गिर रहे थे। एंबोलो को मैच में पहले ही येलो कार्ड मिल चुका था जो जिसे रेड कार्ड में बदल दिया गया। पेरेदेस का येलो कार्ड वापस ले लिया गया। मौजूदा विश्व कप में दूसरी बार येलो कार्ड का फैसला बदला गया है। नियमों के अनुसार अगर गलत खिलाड़ी को येलो या रेड कार्ड मिलता है तो वीडियो सहायक रेफरी दखल दे सकता है।
मेसी का ‘मैजिक’
‘हमें एक नियम का खामियाजा भुगतना पड़ा जो मेरी राय में पूरी तरह से अस्वीकार्य है। मेरी समझ में नहीं आ रहा। इस तरह के बाहर होने के हम हकदार नहीं थे। इस तरह बाहर होना दुखद है।’ – मुरात याकिन, कोच स्विट्जरलैंड
– मेसी ने विश्व कप 2026 में अपने साथियों के लिए 20 ऐसे पास दिए, जिनसे सीधे शॉट लगा।
– 1966 के बाद वह पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग विश्व कप (2014, 2022 और 2026) में 20 या उससे ज्यादा ‘शॉट-क्रिएटिंग पास’ दिए।
– मेसी चार विश्व कप क्वार्ट रफाइनल में शुरुआती एकादश का हिस्सा बनने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने।
– उनसे पहले यह उपलब्धि लोथार मथाउस, मिरोस्लाव क्लोजे और उवे सीलर ने हासिल की थी।
अल्वारेज नॉकआउट विशेषज्ञ
– जूलियन अल्वारेज के विश्व कप के पांच में से चार गोल नॉकआउट मुकाबलों में आए हैं।
– वह इस मामले में डिएगो माराडोना की बराबरी पर हैं।
– अर्जेंटीना के लिए उनसे आगे सिर्फ लियोनेल मेसी हैं, जिनके नाम नॉकआउट में सात गोल हैं।
————————-
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को किस स्कोर से हराया?−
अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को अतिरिक्त समय में 3-1 से हराया।
✦स्विट्जरलैंड के कोच का क्या कहना है?+