Saudi On Us-iran,’ईरान पूरे क्षेत्र को खतरे में डाल रहा’, होर्मुज में जहाजों पर हमलों से गुस्से में सऊदी अरब, UN चार्टर की दिलाई याद – saudi arabia condemn iran attacks in hormuz strait pakistan also concern – Uae News


अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक फिर बढ़ गया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर हमले किए हैं।

हाइलाइट्स

  • होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हो रहे हमलों से सऊदी नाखुश
  • ईरान के जहाजों पर हमले पूरी तरह अस्वीकार्य: सऊदी
  • तनाव पर सऊदी-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने की बात
Iran us
ईरान और अमेरिका के बीच चीजें फिर से खराबी की तरफ जा रही हैं।
रियाद: होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के लिए सऊदी अरब ने ईरान पर गुस्सा निकाला है। सऊदी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ईरान का व्यवहार पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा बन रहा है, जिसका हम निंदा करते हैं। होर्मुज में हालिया दिनों में जहाजों पर हुए हमलों के बाद सऊदी की ओर से ईरान के खिलाफ ये बयान दिया गया है। होर्मुज में जहाजों पर हमलों से शुरू हुआ तनाव बढ़ते हुए पश्चिम एशिया में युद्ध की शक्ल ले रहा है।

सऊदी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ईरान की ओर से अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर, ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन के चार्टर और पड़ोसी संबंधों के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। इसका सबूत कमर्शियल जहाजों पर ईरान के बार-बार होने वाले हमले हैं, जिनसे नेविगेशन की सुरक्षा और आजादी को खतरा पैदा होता है।

पाकिस्तान-सऊदी के विदेश मंत्रियों की बातचीत

अमेरिका और ईरान की हालिया झड़पों से पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई है। इस बातचीत में दोनों नेताओं ने अमेरिका के ईरान पर हमलों और ईरान के खाड़ी में जवाबी हमलों को लेकर चिंता जाहिर की गई।
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के अनुसार, दोनों विदेश मंत्रियों ने क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान किया और जून 2026 में अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बावजूद तनाव बढ़ने पर गहरी चिंता व्यक्त की। सऊदी विदेश मंत्री ने चल रही राजनयिक कोशिशों पर सऊदी अरब का नजरिया साझा किया और तनाव कम करने तथा बातचीत जारी रखने के महत्व पर जोर दिया।

अमेरिका-ईरान में तनाव

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी ईरान और कतर के नेताओं के साथ अलग-अलग बातचीत की है। पाकिस्तान की ओर रुकी हुई अमेरिका-ईरान बातचीत को फिर से शुरू करने की कोशिश हो रही है। अमेरिका और ईरान के बीच समझौता कराने में पाकिस्तान और कतर मुख्य मध्यस्थ हैं। ऐसे में पाकिस्तान समझौते के टूटने को लेकर चिंतित है।
अमेरिका ने हालिया दिनों से ईरान को निशाना बनाकर हवाई हमले किए हैं। इसके जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया के कई देशों पर हमले किए हैं। इस तनाव की शुरुआत मंगलवार से हुई है, जब होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन जहाजों पर हमले हुए। इन हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान पर स्ट्राइक की और फिर ईरान ने इसका जवाब दिया। इससे दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है और समझौता टूटने का खतरा है।

रिजवान

लेखक के बारे मेंरिजवानरिजवान नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में चीफ सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पत्रकारिता में उनका 10 वर्षों का अनुभव है। वह इंटरेशनल अफेयर्स (वर्ल्ड सेक्शन) कवर कर रहे हैं। अमर उजाला के साथ डिजिटल पारी की शुरुआत की और फिर वन इंडिया हिंदी, राजस्थान पत्रिका से होते हुए नवभारत टाइम्स में है। उन्‍होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और भारतीय जनसंचार संस्थान से पढ़ाई की है।

वैश्विक राजनीतिक तनाव हो या कूटनीतिक घटनाक्रम, सबसे पहले खबर देना और उसका भारत पर क्‍या असर पड़ेगा, यह भारत और दुनिया भर में बसे हिंदी के पाठकों को स्‍टोरी और वीडियो के जरिए व‍िश्‍लेषण देना रिजवान की पहली प्राथमिकता रहती है।

पत्रकारिता अनुभव: डिजिटल मीडिया में 10 साल से कार्यरत हैं।

रिजवान ने साल 2015 में नई दिल्‍ली में अमर उजाला डॉट कॉम से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वन इंडिया हिंदी, राजस्थान पत्रिका से होते हुए नवभारत टाइम्स में है।… और पढ़ें